Bokaro News : पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Bokaro News : चैंपियनशिप में भाग लेने वाले और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उपायुक्त गोपनीय कार्यालय में सम्मानित किया गया.

छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया राष्ट्रीय जनजातीय खेल व चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रिले चैंपियनशिप में भाग लेने वाले और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उपायुक्त गोपनीय कार्यालय में रविवार को सम्मानित किया गया. चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक व डीसी अजय नाथ झा ने इन्हें सम्मानित किया. मौके पर विधायक ने कहा कि उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि सीमित संसाधनों के बावजूद मजबूत इच्छाशक्ति से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. लक्ष्य और ऊंचा रखें. देश के लिए खेलें. अनुशासन, निरंतर अभ्यास व आत्मविश्वास बनाये रखें. उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, उपकरण व अन्य आवश्यक संसाधनों की हरसंभव सुविधा देगा. डीसी ने कहा कि खिलाड़ी सपनों को सीमित नहीं रखें, बल्कि आंधी की तरह आगे बढ़ें. बड़े खिलाड़ियों के खेल को देखें, उनसे सीखें व खुद को उस स्तर तक तैयार करें. डीसी ने कहा कि असफलता से कभी टूटना नहीं चाहिए, भागीदारी ही महत्वपूर्ण है. खिलाड़ी अपने प्रदर्शन

को केवल व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं रखें, बल्कि जिला, राज्य और देश का नाम रोशन करने के लक्ष्य के साथ खेलें. जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, कोच आशु भाटिया व खेल मित्रों को भी सम्मानित किया गया. मौके पर एनडीसी प्रभाष दत्ता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित और उनका प्रदर्शन

शिव कुमार सोरेन – 100 मीटर, 200 मीटर एवं 4×100 मीटर मिश्रित रिले में स्वर्ण पदक

नेहा खालखो – 10,000 मीटर वॉक में स्वर्ण पदक

आशा किरण बरला – 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक अरश्नान अली – 4×100 मीटर मिश्रित रिले में स्वर्ण व 4×100 मीटर में कांस्य पदक

दीपक टोप्पो – 4×100 मीटर रिले में रजत पदक

अनामिका उरांव – 200 मीटर में रजत पदक

जैकलिन खेस – 4×400 मीटर रिले में कांस्य पदक

जगदीश उरांव – 10,000 मीटर वॉक (पांचवां स्थान)

आरती मेहता व सपना कुमारी – 4×100 मीटर रिले (चौथा स्थान)

हीरा सांगा – 5000 मीटर (चौथा स्थान)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >