Bokaro News : बोकारो में सिर कूचकर महिला की हत्या, मैदान में मिला अर्धनग्न शव

Bokaro News : सेक्टर छह थाना क्षेत्र की घटना, डॉग स्क्वॉयड के जरिये सुराग ढूंढ़ने की कोशिश, एसपी ने लिया जायजा, बायोमीट्रिक पद्धति से शव की शिनाख्त की कोशिश.

बोकारो, सेक्टर छह थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक महिला का अर्धनग्न शव बरामद किया. शव सिटी कॉलेज से 500 मीटर की दूरी पर एक मैदान में पड़ा था. महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके सिर को किसी वजनदार चीज से कूच दिया गया था. जानकारी मिलते ही एसपी हरविंदर सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उनके निर्देश पर डॉग स्क्वायड व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस ने गुरुवार की देर रात हत्या किये जाने की आशंका जतायी है. घटना में कई लोग शामिल हो सकते हैं. शव चास अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद मोर्चरी में रखवा दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

शुक्रवार की सुबह कुछ लोग माॅर्निंग वॉक पर निकले थे. इस दौरान महिला का अर्धनग्न शव पेट के बल पडा देखा. सिर कूचा हुआ था. शव के आसपास महिला के कपड़े पड़े थे. लोगों ने सेक्टर छह थाना इंस्पेक्टर संगीता कुमारी को इसकी जानकारी दी. इंस्पेक्टर तुरंत मौके पर पहुंची. सूचना मिलने पर बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा दास, हरला इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम भी वहां पहुंच गये. डॉग स्क्वायड टीम के साथ श्री दास पैदल लगभग दो किलोमीटर सेक्टर 11 से आनेवाले ड्रेनेज के समीप पहुंचे. डॉग इसके आगे नहीं जा सका. आसपास के क्षेत्र में लगभग दो से तीन घंटे सर्च अभियान चलाया गया. पुलिस ने बोकारो कॉलेज के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की छानबीन की है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई दुष्कर्म की

पुष्टी

शव की शिनाख्तगी के लिए पुलिस बायोमीट्रिक मशीन का इस्तेमाल करेगी. साथ ही, हत्यारोपियों को खोजने के लिए कॉल डंप की मदद ली जायेगी. इधर, शव का पोस्टमार्टम चास अनुमंडल की एक महिला चिकित्सक ने किया. जानकारी के अनुसार, प्रथमदृष्टया दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. बावजूद महिला का वेजाइनल स्वाब जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >