Bokaro News: ऐसी कार्रवाई हो कि हमला करना भूल जायें आतंकी

Bokaro News: पहलगाम हमले के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन, मारवाड़ी युवा मंच ने धर्मशाला में जलाया आतंकवादियों का पुतला

चास, मारवाड़ी युवा मंच ने पहलगाम में आतंकी हमले के विरुद्ध गुरुवार को धर्मशाला मोड़ में आतंकवादियों का पुतला जलाया. मंच के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव अक्षत केजरीवाल ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या मानवता पर हमला है. दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि दोबारा आतंकी हमला करना भूल जाये. कहा कि आज पूरा देश में आतंकवाद के विरोध में आक्रोश का माहौल है. मारवाड़ी युवा मंच केंद्र सरकार से आतंक और हमला आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता है. कहा कि जरूरत पड़ने पर मंच के सदस्य जम्मू कश्मीर जा कर विरोध करेंगे. मौके पर मंच के कोषाध्यक्ष केशव अग्रवाल, डॉ रतन केजरीवाल, अशोक जगनानी, किशन गोयल, सिद्धार्थ जैन, अनुराग केजरीवाल, राज केजरीवाल, टिंकू तापड़िया, गोपाल टमकोरिया, मुकेश भगेड़िया, राकेश सिंघानिया, पंकज अग्रवाल, पंकज बंसल, लव केडिया, अनीश केजरीवाल, वैभव अग्रवाल, गोलू जैन, निशांत अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे.

आज काला पट्टा लगाकर शिक्षक करेंगे कार्य

बोकारो, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पहलगाम हमले जैसे जघन्य घिनौने कांड की भर्त्सना करती है और प्रतिकार स्वरूप 25 अप्रैल को अपने कर्तव्य स्थल पर काला पट्टी के साथ कार्य करने का निर्णय लेती है. संघ के प्रदेश महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात कुमार, जिला अध्यक्ष राजू साहू, जिला महासचिव राजेश कुमार सिन्हा आदि ने कहा है कि इस काला पट्टा अभियान से आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता को प्रदर्शित करने के साथ साथ घटना में मृत देशवासियों को शिक्षक श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >