Bokaro News : छात्रावास निर्माण से विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ अध्ययन में भी होगी सहूलियत

Bokaro News : उपायुक्त ने मास्टर सोबरन मांझी पुस्तकालय व गुरुजी रात्रि पाठशाला का किया निरीक्षण, दिये दिशा-निर्देश.

बोकारो, उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय परिसर स्थित मास्टर सोबरन मांझी पुस्तकालय व आदिवासी जनजीवन के अध्ययन पर केंद्रित 24×7 गुरुजी रात्रि पाठशाला का निरीक्षण किया. डीसी ने गुरुजी रात्रि पाठशाला के वर्तमान संचालन व भविष्य की कार्ययोजना को लेकर जानकारी दी. उन्होंने छात्रों के अध्ययन वातावरण को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर जोर दिया. डीसी ने परिसर में उपलब्ध खाली स्थान पर जी-फाइव छात्रावास के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव व आगे की योजना की जानकारी दी. डीसी ने कहा कि छात्रावास निर्माण से विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा मिलने के साथ-साथ अध्ययन में भी सहूलियत होगी.

पुस्तकालय संचालन की स्थिति की समीक्षा

उपायुक्त ने पुस्तकालय के संचालन से संबंधित जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा से ली. इस दौरान पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधन, पुस्तक की व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने पुस्तकालय में फर्नीचर व अन्य आवश्यक अधिष्ठापन कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही पुस्तकालय व रात्रि पाठशाला के सुचारु संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान केआइएसएस–केआइआइटी के सलाहकार-निदेशक पुनित प्रधान समेत सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह व विद्यालय के शिक्षक–शिक्षिका व पुस्तकालय कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >