Bokaro News : चास रजिस्ट्री ऑफिस की शिफ्टिंग प्रक्रिया शुरू, निबंधन कार्य प्रभावित

Bokaro News : दस्तावेज नवीस संघ ने आम जनों को सुविधा देने की मांग की, रजिस्ट्रार सौरव वर्मा ने कहा : शिफ्टिंग के बाद ही जमीन निबंधन सहित अन्य कामकाज चालू किया जा सकेगा.

चास, चास रजिस्ट्री कार्यालय को पुराने एसडीओ कार्यालय परिसर के समीप स्थित पंचायत भवन में एक महीना पहले शिफ्ट किया गया था. अब बोकारो उपायुक्त के आदेश पर रजिस्ट्री कार्यालय को नये एसडीओ भवन में शिफ्ट किया जा रहा है. इसको लेकर बुधवार से ही जिला अवर निबंधन पदाधिकारी की ओर से ऑफिस शिफ्टिंग को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसलिए बुधवार से कार्यालय में निबंधन सहित अन्य कामकाज रोक दिया गया. बिना सूचना के रजिस्ट्री ऑफिस को अचानक नये एसडीओ कार्यालय परिसर में शिफ्टिंग को लेकर दस्तावेज नवीस संघ के सदस्यों मंत्री योगेंद्र महतो, विधायक श्वेता सिंह, उमाकांत रजक को लिखित सूचना देकर शिफ्टिंग रुकवाने का आग्रह किया, लेकिन शिफ्टिंग कार्य जारी रहा.

किसी को ना हो परेशानी

गुरुवार को संघ के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा कि एसडीओ कार्यालय में जगह की कमी है. रजिस्ट्री कराने पहुंचने वाले लोगों की सुविधा को भी ध्यान देने की जरूरत है. जिला प्रशासन आमजनों की सुविधा को देखते हुए विशेष व्यवस्था करे. ताकि ऑफिस में कार्य करने वाले कर्मचारी, दस्तावेज लेखक सहित अन्य लोगों को कोई परेशानी ना हो. मौके पर सचिव समीर कुमार, कोषाध्यक्ष मुकुटधारी मांजी, प्रवक्ता जय कुमार भगतिया, मनपूरण महतो, गौतम पांडेय, परमानंद दे, राकेश शर्मा, ओपीन महतो, अवध कुमार, काली दुबे, दीनबंधु महतो, दिलीप राय, हीरा राय, बलदेव शर्मा, पंकज पांडेय, बीडी दे सहित अन्य उपस्थित थे.

मिला है निर्देश

इस संबंध में रजिस्ट्रार सौरव वर्मा ने कहा कि नये एसडीओ ऑफिस में रजिस्ट्री कार्यालय को शिफ्ट करने को लेकर निर्देश मिला है. नये एसडीओ कार्यालय परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय शिफ्टिंग के बाद ही जमीन निबंधन सहित अन्य कामकाज चालू किया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >