Bokaro News : बोकारो जिले में सरस्वती पूजनोत्सव की रही धूम

Bokaro News : शहरी और ग्रामीण इलाकों में भक्तिभाव से पूजी गयीं विद्या की देवी, छात्र-छात्राओं व युवाओं में दिखा उत्साह, भक्ति गीतों से क्षेत्र गुंजायमान रहा.

बोकारो, बोकारो-चास सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को मां सरस्वती की पूजा की धूम रही. मंत्रोच्चारण के बीच विद्या की देवी मां सरस्वती पूजी गयीं. अलग-अलग थीम पर बने पंडाल आकर्षण के केंद्र रहे. गली-मोहल्लों में दर्जनों स्थानों पर पूजा पंडाल बनाकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी. लोगों ने घरों में भी पूजा की.

पंडाल बनाकर मां सरस्वती की प्रतिमा की गयी स्थापित

शहर के शिक्षण संस्थानों, एसबीआई कॉलोनी सेक्टर-05, विभिन्न सेक्टरों व गली-मोहल्लों में छोटे-छोटे सुसज्जित पंडालों का तैयार किया गया था. पूजा को लेकर छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते हीं बन रहा था. भक्ति गीतों से क्षेत्र गुंजायमान रहा. मां के दर्शन व प्रसाद लेने के लिए दिन भर श्रद्धालु पहुंचते रहे और मां का आशीर्वाद लिया.

एसवीएम पब्लिक स्कूल में कौशल विकास व फेट कार्यक्रम

एसवीएम पब्लिक स्कूल वंशीडीह चास में शुक्रवार को सरस्वती पूजा पर कौशल विकास मेला व फेट का आयोजन किया गया. उद्घाटन विद्यालय के निदेशक समेश मिश्रा ने किया. श्री मिश्रा ने कहा कि बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए बेहतर मंच देने का प्रयास किया जाता है. प्राचार्य अयोध्या प्रसाद सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को अपनी हुनर दिखाने का अवसर मिलता है. उप प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र ऑपरेशन सिंदूर का मॉडल, चंद्रयान-3, एक्सलेटर, ड्रॉसी अलार्म हेलमेट फलेक्स स्टेप व प्लेस ऑफ वर्शिप रहा. डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार के रुपम, शायनी दत्ता, सुनील कुमार सिंह, अरविंद कुमार ने कौशल विकास मेला में शामिल सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया. प्रतिभागियों को चास नगर निगम के पूर्व मेयर भोलू पासवान ने प्रोत्साहित किया और पुरस्कृत किया.

मौके पर मनोज महथा, विनिता श्रीवास्तव, विमलेश कुमार, संजीत कुमार, कल्पना कुमारी, शशि कुमार सिंह, सोनी सिंह, नगीना लाल गुप्ता, प्रमोद चौधरी, गौतम सिंह चौधरी, गोविंद दूबे, लक्ष्मी कुमारी, रेखा कुमारी, निरुपा आचार्य, तजिंदर कौर, ललित कुमब्दविमा कुमारी, आकाश कुमार साहै, आकाश झा, सुजाता सिंह, बबली कुमारी, विद्यावती कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >