Bokaro News : बीएसएल मैनेजमेंट की मदद कर सकते हैं रिटायर्ड अधिकारी

Bokaro News : बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन रिटायर्ड की आम सभा, अभी भी अनेक मामलों में पर्क्स की राशि का भुगतान नहीं होने पर जतायी गयी चिंता

बोकारो, बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन रिटायर्ड की आम सभा आशालता विवाह मंडप में सोमवार की देर शाम हुई. अध्यक्षता संगठन के संयोजक अनूप कुमार चौबे ने की. उपस्थित सदस्यों ने एकमत से स्वीकार किया कि हम सबके व हमारे परिवार के विकास में बीएसएल का अहम योगदान है. संगठन के बैनर तले हमें एक-दूसरे का सहयोग, तो करना हीं है, साथ ही साथ हमें उन संभावनाओं को भी तलाशते रहना है कि आज की तारीख में भी हम बीएसएल व बोकारो शहर के लिए क्या कुछ कर सकते हैं. संगठन के सदस्यों ने चिंता जताई कि अभी भी अनेक मामलों में पर्क्स के राशि का भुगतान नहीं हो पाया है. अधिकारी फोन नहीं उठाते व बगैर एडियम गये आपत्तियों की जानकारी नहीं हो पाती. अगर बोसा-आर को भुगतान के आपत्तियों की सूची उपलब्ध करा दी जाती तो बीएसएल मैनेजमेंट की बड़ी मदद कर सकते है.

ग्रुप के दिवंगत सदस्यों को दी गयी श्रद्धांजलि

हायर पेंशन के मामले में बीएसएल स्तर पर अनेक कार्य किये गये, किंतु पूंछ अभी भी फंसा हुआ है. जिस जमा पूंजी के एमआइएस से लोग घर चला रहे थे, उसे तोड़कर व कई मामलों में लोन लेकर भी हायर पेंशन के लिये डिमांड राशि जमा कराया. लेकिन, पेंशन का मासिक भुगतान शुरू नहीं हुआ. इससे पहले दो मिनट का मौन रखकर ग्रुप के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गयी.

पेंशन के शीघ्र भुगतान का मार्ग प्रशस्त करें प्रबंधन

संगठन के अधिकारियों ने कहा कि हायर पेंशन के चक्कर में कई वरिष्ठ नागरिकों के समक्ष रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. लोन के भरपाई का भी दबाव पड़ने लगा है. संगठन् ने बीएसएल मैनेजमेंट से आग्रह किया की बचे रूकावट को भी तत्परता से निपटा कर पेंशन के शीघ्र भुगतान का मार्ग प्रशस्त करें. बोसा-आर के रजिस्ट्रेशन के लिये एक कमेटी का गठन किया गया. जेपी भगत, विंध्याचल प्रसाद, वीके मिश्रा, सुबोध झा, अजीत शेखर प्रसाद, स्निग्धा बोस, यूके गुप्ता, उमाशंकर सिंह-संयोजक, शिशिर कुमार झा, राजेंद्र कुमार व रघुवर प्रसाद को सदस्य बनाया गया.

बैंक खाता खोलने के लिए तीन सदस्यों को किया गया अधिकृत

उपस्थित सदस्यों से अपील की गयी कि वे सदस्यता राशि शीघ्र जमा करा दें. बैंक खाता खोलने के लिए तीन सदस्यों को अधिकृत किया गया. आमसभा में एमएन झा, राजीव राय, एसके उपाध्यक्ष, प्रदीप पांडेय, केडी सिंहा, सुरेश प्रसाद, टीएन देव, नंदू बैठा, पीके सिंह, एस गुणाकार, यूएस भास्कर, मो सज्जाद, पीएस कृष्णमूर्ति, मोहन शाह, दिलीप कुमार, जेपी राम, पीसी सिंहा, अशोक कुमार, जेके मल्लिक, भवनाथ मिश्रा, एसपी गोराई, राजेश कुमार, एके सिंह, संजय सिंह, एमके दास, रमेश कुमार, आरके मंडल, जेपी मिश्रा, एसएन महथा, आरएन मुखर्जी, वीएन कुमार, अजीत कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >