Bokaro News : 24 जनवरी से पहले हो पुन: नियुक्ति, वरना करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Bokaro News : चास नगर निगम कार्यालय के समक्ष पूर्व सुपरवाइजरों ने दिया धरना, पूर्व डिप्टी मेयर व पूर्व वार्ड पार्षदों ने किया समर्थन.

चास, चास नगर निगम कार्यालय के समक्ष वार्ड के पूर्व सुपरवाइजरों ने पुनः नियुक्ति की मांग को लेकर धरना दिया. सुपरवाइजर अभिषेक कुमार ने बताया कि अगर 24 जनवरी से पहले हमारी नियुक्ति नहीं होती है, तो हमलोग चास नगर निगम कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे. इसके बाद भी अगर निगम प्रशासन नियुक्ति नहीं देती है, तो मजबूर होकर निगम कार्यालय के समक्ष सभी सुपरवाइजर आत्मदाह करेंगे. इस दौरान पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश कुमार, पूर्व पार्षद किशुन लाल गोप, सुरभि देवी, कल्याणी सिंह, दुर्गा हेंब्रम, शहनाज परवीन, आबिदा खातून सहित कई पूर्व वार्ड पार्षदों ने धरना का समर्थन किया. अविनाश कुमार ने कहा कि इन सभी सुपरवाइजरों की मेहनत से निगम स्वच्छता सर्वेक्षण में एक नंबर पर आया था. लोग आसानी से सफाई संबंधित समस्या का समाधान करा लेते थे. जब से इन्हें हटाया गया तब से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सफाई एजेंसी मनमानी करती है. निगम प्रशासन ने मनमानी तरीके सुपरवाइजरों को हटाया है. हटाये गये सुपरवाइजरों को निगम पुनः नियुक्त करें. धरना में मौजूद समाजसेवी अर्चना शर्मा ने भी समर्थन कर चास नगर निगम के नगर आयुक्त संजीव कुमार जी से वार्ता कर जल्द से जल्द पुनः नियुक्ति की मांग की. कहा कि जैसे निगम में अन्य कर्मचारी बोर्ड के माध्यम से आये है वैसे ही ये सभी सुपरवाइजर की भी नियुक्ति हुई थी. धरना में सुपरवाइजर फारूक अंसारी, नियाज, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, राव रणधीर, अमीरूल हसन, बाशु बाउरी, संजय महतो, शीलू गोप, सुनील कुमार सहित कई सुपरवाइजर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >