बिजली कटौती के खिलाफ गोलबंद हुए चीराचास के लोग, बोले- हमने खून-पसीने की कमाई से बसाया, हम ही हैं उपेक्षित

Bokaro News: बोकारो जिले के चीराचास में बिजली कटौती के खिलाफ लोग गोलबंद हो गए हैं. कहा है कि हमने खून-पसीने की कमाई से इसे बसाया. हम ही हो गए हैं उपेक्षित.

Bokaro News|चास (बोकारो), संतोष कुमार : चास नगर निगम के चीराचास क्षेत्र में लोग बिजली कटौती से परेशान होकर गोलबंद हो रहे हैं. अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण लोगों का आक्रोश बिजली विभाग के प्रति बढ़ता जा रहा है. लोगों का कहना है कि हमने अपनी खून-पसीने की कमाई से चीराचास को बसाया और हम ही आ उपेक्षित हैं.

शहरी क्षेत्र होने के बाद भी नहीं मिल रही नियमित बिजली

लोगों ने कहा कि शहरी क्षेत्र होने के बाद भी लोगों को नियमित बिजली नहीं मिल रही है. पिछले कुछ दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. घंटों बिजली गुल रहती है. बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों की दिनचर्या बिगड़ रही है. सबसे ज्यादा पानी की समस्या हो रही है. बच्चे, बूढ़े और मरीजों का हाल-बेहाल है. पूरे चीराचास क्षेत्र के लगभग 20 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित हो रही है. कहा कि फुदनीडीह फीडर में सबसे कम बिजली आपूर्ति की जा रही है. यह समस्या पिछले दिनों में ज्यादा बढ़ गयी है.

प्रदर्शन की तैयारी में चिराचास के लोग. फोटो : प्रभात खबर

सभी समस्या का समाधान होने तक करेंगे आंदोलन

चीराचास स्थानीय निवासी कनक कुमार मधु, राहुल कुमार, संतोष सिंह, विवेक कुमार सहित अन्य ने कहा की अनियमित बिजली आपूर्ति से पूरा चीराचास परेशान है. बिजली समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब हमलोग विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, जनांदोलन जारी रहेगा. सभी कॉलोनियो में जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है.

लगातार शिकायत मिल रही थी. बारिश की वजह से परेशानी हुई थी, लेकिन अब चीराचास क्षेत्र में पहले से बेहतर बिजली आपूर्ति करायी जा रही है.

ओमप्रकाश चौहान, सहायक विद्युत अभियंता, बिजली विभाग चास

जगह-जगह बिजली के पोल और तार हैं जर्जर

दीपक कुमार, बिनोद टुडू, चंदू मांझी, अजित मांझी, मिहिर कुमार, परमेश्वर कुमार ने कहा कि कई जगह बिजली के तार और पोल जर्जर हैं. कई बार अचानक बिजली का तार टूट कर गिर जाता है और आपूर्ति बाधित हो जाती है. विभिन्न जगहों पर बिजली के तार झाड़ियों से ढक गया है और कई कॉलोनी में बिजली तार को पेड़ के नीचे से पार किया गया है.

पेड़-पौधों से बिजली के तारों को खतरा. फोटो : प्रभात खबर

आंधी-पानी मे क्षतिग्रस्त हो सकते हैं बिजली के तार

कहा कि आंधी-पानी में पेड़ की टहनी गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो सकता है. बिजली विभाग को ऐसे जगहों को चिन्हित कर पेड़ की टहनी को कटवाने की जरूरत है. लोगों ने कहा कि हर प्रकार के समस्या के समाधान होगा, तभी चीराचास की बिजली आपूर्ति दुरुस्त होगी.

Also Read

Droupadi Murmu in Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंचीं, रांची एयरपोर्ट पर ऐसे हुआ स्वागत, देखें PHOTOS

CM Hemant Soren ने गढ़वा और लातेहार को दी 1197 करोड़ की सौगात, बीजेपी को दी चुनौती

Kal Ka Mausam: झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >