Bokaro News : पिंड्राजोरा से लापता युवती हरियाणा से बरामद

Bokaro News : नौ माह पूर्व अपह्त युवती के मामले का पिंड्राजोरा पुलिस ने किया खुलासा, अनुसंधान के बाद अपहरण का मामला निकला प्रेम प्रसंग का.

पिंड्राजोरा, नौ माह पूर्व अपह्त युवती के मामले का पिंड्राजोरा पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है. पुलिस ने काशीझरिया पंचायत की कुरमा गांव निवासी सुंदरलाल तुरी की पुत्री वैष्णवी कुमारी (19 वर्ष) को हरियाणा से बरामद किया है. अनुसंधान के दौरान पता चला कि मामला अपहरण का नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग का है. युवती को तकनीकी शाखा के सहयोग तथा मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार टीम गठित कर युवती की खोज की गयी. यह बातें चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने सोमवार को पिंड्राजोरा थाना में पत्रकारों से कही. मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन, सहायक थाना प्रभारी चंदन कुमार दूबे मौजूद थे. एसडीपीओ श्री सिंह ने कहा कि 17 अप्रैल 2025 को सुंदरलाल तुरी ने अपनी पुत्री का अपहरण कुर्रा मोड़ से होने की बात पुलिस को बतायी थी. दो जुलाई को लिखित आवेदन पिंड्राजोरा थाना का दिया गया. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन ने कांड संख्या 138/25 दर्ज किया. एसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया. तकनीकी सूचना के आधार पर टीम लापता युवती की खोज में हरियाणा गयी. जांच में पता चला है कि युवती वैष्णवी कुमारी उत्तर प्रदेश के युवक के साथ भाग कर हरियाणा में रह रही है. इसके बाद टीम ने हरियाणा से युवती को बरामद किया. टीम में एसडीपओ चास श्री सिंह, डीएसपी सह पुलिस निरीक्षक चास मु. आरके राणा, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन, पुअनि शुभम कुमार गोप, पुअनि चंदन कुमार दुबे, सअनि के अंसारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >