Bokaro News : जीण माता के जन्मोत्सव पर मंगल पाठ, भजनों पर झूमे भक्त

Bokaro News : चास महावीर धर्मशाला में मां को चुनरी व प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना, चुनरी उत्सव, मेंहदी उत्सव, कन्या पूजन के बाद डांडिया का आयोजन.

चास, जीण माता परिवार चास-बोकारो की ओर से मां जीण माता के जन्मोत्सव पर मंगलवार को महावीर धर्मशाला चास में मंगल पाठ का आयोजन किया गया. पाठ में दर्जनों मारवाड़ी महिलाएं शामिल हुईं. श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति प्रज्वलित कर, मां के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए भजनों और श्लोकों का पाठ किया. भव्य दरबार सजाकर चुनरी व प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की. पाठ के बाद संगीत के साथ भजनों की सरिता बही और उपस्थित सभी भक्त झूम उठे.

श्रद्धालुओं ने कहा कि इस धार्मिक आयोजन में जीण परिवार के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान मां का भव्य दरबार सजाया गया. साथ ही मंगल पाठ , चुनरी उत्सव , मेंहदी उत्सव के बाद डांडिया का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंत में गजरे मां का शृंगार किया गया. साथ ही कन्या पूजा भी किया गया. आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया.

मां दुर्गा का अवतार है जीण माता

कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने बताया कि जीण माता राजस्थान की एक पूजनीय लोक देवी हैं, जिन्हें मां दुर्गा का अवतार माना जाता है. माता के मंदिर हजारों वर्षों से अखंड ज्योति प्रज्वलित है, और ग्रहण के दौरान भी आरती होती है. माता का मंगल पाठ करने से घर में सुख समृद्धि आती और भक्तों के सभी कष्ट दूर होते है. राजस्थान स्थित माता का मंदिर सीकर जिले के घांघू गांव में स्थित है, जो तीन पहाड़ियों के संगम पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >