Bokaro News: अखिल भारतीय स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस में बीएसएल के चिकित्सकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Bokaro News: बीजीएच की डॉ तृप्ति चंद्रा ने टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट श्रेणी में प्रथम स्थान किया प्राप्त, सेल की सभी इकाइयों सहित टाटा स्टील व देश के अन्य प्रमुख इस्पात संयंत्रों के प्रतिनिधि हुए शामिल.

बोकारो, दुर्गापुर में आयोजित 45वें अखिल भारतीय स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस में बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के चिकित्सकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अनेक पुरस्कार अपने नाम किये. सम्मेलन में सेल की सभी इकाइयों सहित टाटा स्टील व देश के अन्य प्रमुख इस्पात संयंत्रों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था. बीएसएल के कुल नौ चिकित्सकों ने अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ बीबी करुणामय के मार्गदर्शन व एआईएमएमओसी कमेटी के अध्यक्ष मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ आरके गौतम के नेतृत्व में अपनी प्रस्तुतियां दीं.

डॉ रजनीश कुमार ने बेस्ट स्पीकर का खिताब जीता

विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डॉ. तृप्ति चंद्रा ने टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं, डॉ रजनीश कुमार ने ओएचएस श्रेणी में औद्योगिक श्रमिकों पर कोलटार के प्रभावों पर अपनी प्रस्तुति के लिए बेस्ट स्पीकर का खिताब जीता. लॉन्ग पेपर श्रेणी में डॉ दीप्ति प्रभा एक्का ने रेटिनल नर्व फाइबर लेयर पर तंबाकू के प्रभाव विषय पर द्वितीय स्थान हासिल किया. डॉ. शमा परवीन व डॉ. आकाश कांत ने क्रमशः पीजी शॉर्ट पेपर और एमबीबीएस पेपर श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मेडिक्विज प्रतियोगिता में डॉ. संतोष चौबे व डॉ मोहित कुमार की जोड़ी भी तृतीय स्थान पर रही.

चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर नवाचार के लिए प्रेरित किया

सफलता में मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ आनंद कुमार, डॉ अनिंदो मंडल व डॉ इंद्रनील चौधरी का महत्वपूर्ण तकनीकी मार्गदर्शन रहा. एआइएसएमओसी पुरस्कार विजेताओं ने बुधवार को बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किया. अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ बीबी करुणामय की उपस्थिति में निदेशक प्रभारी सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी. उन्होंने चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगामी सम्मेलनों में और भी बेहतर प्रदर्शन करने व चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर नवाचार के लिए प्रेरित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >