Bokaro News : कार्यस्थल पर सुरक्षा को दें प्राथमिकता : अधिशासी निदेशक

Bokaro News : बीएसएल के हॉट स्ट्रिप मिल के कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों के साथ संवाद कार्यक्रम, उद्देश्य सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ व जिम्मेदार कार्य प्रणालियों को बढ़ावा देना.

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने व जिम्मेदार कार्य प्रणालियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त ने हॉट स्ट्रिप मिल में कार्यरत कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों के साथ सुरक्षा संवाद किया. श्री दत्त ने कार्यस्थल पर सभी कर्मियों से सतर्क रहने, सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने व प्रत्येक गतिविधि को सावधानीपूर्वक करने की अपील की. जोखिम पहचान व जोखिम आकलन की प्रभावी प्रथाओं पर प्रकाश डाला. कहा कि कर्मी प्रक्रियाओं का दृढ़ता से पालन करें.

कर्मियों से सुरक्षा संबंधी सुझाव व फीडबैक

श्री दत्त ने कहा कि दुर्घटनाओं की रोकथाम व सतत उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बहुत आवश्यक है. श्री दत्त ने उपस्थित कर्मियों से सुरक्षा संबंधी सुझाव व फीडबैक प्राप्त किये और अपने अनुभव साझा किये. कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सत्र में भाग लेते हुए सुरक्षित कार्य परिवेश को और सुदृढ़ करने में सक्रिय योगदान करते हुए ‘शून्य-दुर्घटना कार्यस्थल’ की दिशा में अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) बीके सरतापे-महाप्रबंधक (सुरक्षा) विकास गुप्ता, कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल) सुनील कुमार के साथ विभाग के वरीय अधिकारी, कर्मचारी व ठेका श्रमिक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >