Bokaro News : छात्राओं ने गणतंत्र दिवस का परेड देखा व राष्ट्रपति के साथ किया संवाद

Bokaro News : प्रधानमंत्री संग्रहालय, नेहरू तारामंडल व व हुमायूं मकबरा का किया भ्रमण, आकांक्षी जिला बोकारो की छात्राओं का तीन दिवसीय शैक्षणिक दौरा संपन्न.

बोकारो, आकांझी जिला बोकारो की 10 छात्राओं का तीन दिवसीय शैक्षणिक दौरा गुरुवार को संपन्न हो गया. बोकारो के कस्तूरबा गांधी चीफ मिनिस्टर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बालिका विद्यालय-कसमार की बच्चियों के दौरा का आयोजन केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन सह विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की ओर से किया गया. आकांक्षी जिला के रूप में श्री सिंह के पास बोकारो का प्रभार है. बताते चलें कि प्राचार्या मालती कुमारी के नेतृत्व में 10 छात्राओं की टीम बोकारो रेलवे स्टेशन से 24 जनवरी की रात नयी दिल्ली के लिए रवाना हुई. 25 जनवरी को छात्राओं ने प्रधानमंत्री संग्रहालय, नेहरू तारामंडल व हुमायूं का मकबरा का भ्रमण किया. डाउन ऑफ दी स्पेस ऐज शो ने बच्चियों को विज्ञान व अंतरिक्ष के प्रति प्रेरित किया. 26 जनवरी को छात्राओं ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का अनुभव लिया. कुतुब मीनार का भ्रमण किया. इसके बाद 27 जनवरी को छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की. संवाद किया. इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के आवास पर लंच व संवाद किया. छात्राओं की माने तो इस यात्रा ने राष्ट्र के प्रति गर्व व सम्मान की भावना से भर दिया. ऐतिहासिक स्थल व राष्ट्रीय संस्थान का भ्रमण दृष्टिकोण को व्यापक बनाने में सहायक रहा. राष्ट्रपति से मुलाकात व गणतंत्र दिवस परेड का अनुभव जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया. इधर, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने संदेश जारी कर कहा कि छात्राओं की आकांक्षा व जिज्ञासा को देखकर शैक्षणिक दौरा आयोजित किया गया. यही बच्चे भविष्य के मजबूत भारत की नींव हैं. हमें विश्वास है कि यह अनुभव उन्हें बड़े सपने देखने व उन्हें साकार करने की प्रेरणा देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >