Bokaro News : विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के प्रमोशन की अनुशंसा

Bokaro News : उपायुक्त ने की जिला स्थापना व जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक, सभी सदस्यों की सहमति से उचित निर्णय लिया और जिला स्थापना उप समाहर्ता को जरूरी दिशा-निर्देश दिया.

बोकारो. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त विजया जाधव ने जिला स्थापना समिति व जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक की. उपायुक्त ने कार्यालय अधीक्षक के कुल रिक्त 01 पद, प्रधान लिपिक के कुल रिक्त 02 पद, उच्च वर्गीय लिपिक के कुल 05 रिक्त पद, जिले में कार्यरत चौकीदार संवर्ग को उनके एक पद पर दस वर्ष, 20 वर्ष व 30 वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण करने के उपरांत 24 चौकीदार संवर्ग, 22 अनुसेवक संवर्ग, 03 राजस्व कर्मचारी, 04 लिपिक संवर्ग व 01 लेखा लिपिक संवर्ग को उनके उच्चतर वेतनमान में प्रोन्नति की सहमति देते हुए अनुशंसा की.

विभिन्न बिंदुओं पर की चर्चा

उपायुक्त ने क्रमवार कार्यालय अधीक्षक, प्रधान लिपिक एवं उच्च वर्गीय लिपिक पद पर प्रोन्नति, कर्मियों को देय एसीपी, एमएसीपी, संवर्ग पदोन्नति के उपरांत उच्च वर्गीय लिपिक को वरीय वेतनमान में प्रोन्नति बिंदुओं पर चर्चा की. सभी सदस्यों की सहमति से उचित निर्णय लिया और जिला स्थापना उप समाहर्ता को जरूरी दिशा-निर्देश दिया.

ये थे मौजूद

मौके पर अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, जिला स्थापना उप समाहर्ता प्रेमचंद सिन्हा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >