Bokaro News: कर्मी से अधिकारी बनने के लिये इ-जीरो प्रमोशन की योग्यता अवधि घटी

Bokaro News: सेल प्रबंधन ने जारी किया सर्कुलर, बोकारो इस्पात डिप्लोमाधरी कामगार यूनियन ने प्रबंधन के प्रति जताया आभार.

बोकारो, बीएसएल-सेल में कर्मी से अधिकारी बनने का सपना देख रहे कर्मियों के लिए खुशखबरी है. इ-जीरो प्रमोशन की योग्यता अवधि घट गयी है. कर्मचारियों के लिए पॉलिसी में बदलाव किया गया है. इससे संबंधित सर्कुलर बुधवार को सेल प्रबंधन की ओर से जारी कर दिया गया है. यहां उल्लेखनीय है कि लंबे समय से सेल के सभी यूनिट में डिप्लोमा संगठनों की ओर से इ-जीरो प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव को लेकर प्रयास किया जा रहा था. इन मांगों के पूरा होने से बोकारो स्टील प्लांट सहित सेल के विभिन्न इकाइयों में काम कर रहे विभिन्न वर्ग के कर्मियों को इसका फायदा मिलेगा.

वर्तमान इ-जीरो (जूनियर ऑफिसर) प्रमोशन पॉलिसी में बीटेक व समकक्ष को एस-6 2 वर्ष का अनुभव, डिप्लोमा होल्डर व समकक्ष को एस 6 5वर्ष का अनुभव, आइटीआइ व समकक्ष को एस 6 10 वर्ष का अनुभव होने पर पात्रता दी जाती है. नये इ जीरो प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव करते हुए अब बीटेक होल्डर व समकक्ष को एस-6 ग्रेड में डिप्लोमा इंजीनियर्स व समकक्ष को S6 3 वर्ष का अनुभव होने पर, आइटीआइ व समकक्ष को ग्रेड S-6 के बाद 8 वर्षों का अनुभव के बाद ई जीरो परीक्षा की पात्रता दी जायेगी.

सीटों की संख्या भी दो प्रतिशत से बढ़ाकर चार प्रतिशत होनी चाहिए : संदीप कुमार

बोकारो इस्पात डिप्लोमाधरी कामगार यूनियन (बीडू) के महामंत्री संदीप कुमार ने यूनियन की ओर से प्रबंधन का धन्यवाद दिया. कहा कि सीटों की संख्या भी दो प्रतिशत से बढ़ाकर चार प्रतिशत होना चाहिये. कर्मियों के फ्यूचर ग्रोथ के लिए ई जीरो से ई-1 की पात्रता के लिए 3 वर्ष के स्थान पर पूर्व की भांति केवल 1 वर्ष होना चाहिए. डिप्लोमा होल्डर्स के लिए ई जीरो की पात्रता एस 6 ग्रेड के बाद केवल दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए. नयी ई जीरो पॉलिसी में कई बदलाव हुए हैं. लिखित परीक्षा में प्राप्त मार्क्स का वेटेज 70% होगा, जो पहले 60% होता था. साक्षात्कार के अंक का वेजेट 10% होगा, जो पहले 15% होता था. श्री कुमार ने कहा : इसका लाभ निश्चित रूप से बीएसएल-सेल अधिकारियों को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >