Bokaro News: बेचिरागी गांव मामले पर डीसी ने लिया संज्ञान, 25 फरवरी को होगी समीक्षा बैठक

Bokaro News: बोकारो जिले के बेचिरागी गांवों से जुड़ी स्थिति, इतिहास और विकास की जटिलताओं को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है.

कसमार, बोकारो जिले के बेचिरागी गांवों से जुड़ी स्थिति, इतिहास और विकास की जटिलताओं को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. प्रभात खबर में मंगलवार को प्रकाशित विस्तृत खबर जिसमें कैराकुदर, आस्ताबेड़ा, हांड़हुंडू सहित जिले के 24 ऐसे गांवों का उल्लेख किया गया था. यहां वर्षों से स्थायी आबादी नहीं है. इस पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्वतः संज्ञान लिया है. खबर में इन गांवों के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होने, खेत-खलिहान और आम बागवानी जैसी गतिविधियों के बावजूद मानव बसावट न होने, लोकविश्वास, ऐतिहासिक कारणों और प्रशासनिक उपेक्षा जैसे पहलुओं को प्रमुखता से उठाया गया था. उपायुक्त अजय नाथ झा ने बेचिरागी गांवों की वास्तविक स्थिति की गहराई से समीक्षा करने का निर्देश दिया है. बैठक में उन सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी, जो पूर्व प्रकाशित खबर में सामने आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >