पेटरवार, पांच बार विधायक रहे व संयुक्त बिहार के पूर्व वित्त मंत्री छत्रु राम महतो की आदमकद मूर्ति का अनावरण पेटरवार चौक में बुधवार को मुख्य अतिथि गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, बरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो, छत्रु राम महतो की पत्नी पंचु देवी, उनके पुत्र सह जिप सदस्य प्रहलाद महतो ने संयुक्त रूप से किया. पेटरवार प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रहलाद महतो एवं मंच का संचालन मुखिया दिनेश गुप्ता ने किया.
सांसद श्री चौधरी ने कहा कि छत्रु राम महतो, सरल, आदर्श व्यक्तित्व व साफ छवि के राजनेता थे. उन्होंने जीवन भर अभाव में भी आदर्श राजनीति की. वे सदैव प्रेरणास्रोत के रूप में याद रहेंगे. उन्होंने अपने कार्यकाल में जनता के लिए काफी काम किये. जब भी इस रास्ते से गुजरेंगे और उनकी प्रतिमा को देखेंगे, तो हम सभी को प्रेरणा मिलेगी. बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो व डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो ने संबोधित किया. कहा कि छत्रु राम महतो का एक शिक्षक से मंत्री तक का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा. अलग झारखंड राज्य बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था. अलग राज्य में आज हमारे बीच से उच्च स्तर पर पदाधिकारी बन रहे हैं, पर राज्यवासियों को अपेक्षित हक व अधिकार नहीं मिल पा रहा है. पूर्वजों की बातों को याद करना चाहिए एवं उनके बताये मार्ग दर्शन पर चलना चाहिये.इन्होंने किया संबोधित :
पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, बेरमो के पूर्व योगेश्वर महतो, रामगढ़ के पूर्व विधायक अर्जुन राम महतो ने भी पूर्व मंत्री छत्रु राम महतो की कृति व व्यक्तित्व पर के बारे में बताया. सभी ने कहा कि उनका मंत्री बनने तक, सरल, सहज, विनम्र व्यक्तित्व को समाज कभी भूल नहीं पायेगा. उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए उनके पदचिन्हों पर चल कर पूरा करने के लिए संकल्पित हैं. जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय, डॉ सुरेंद्र राज, लक्ष्मण कुमार नायक, जिप सदस्य अमर दीप महाराज, यदुनंदन जायसवाल, विनय कुमार, शांति लाल जैन, शिवशंकर दुबे आदि ने संबोधित किया. सभी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया. इसके पूर्व पेटरवार प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान से मुख्य अतिथि सहित बाजा गाजा के साथ भारी संख्या में जन समुदाय जुलूस के शक्ल में एन एच 23 पथ होते हुए पेटरवार चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंचे. जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच सिंहपुर की ओर से शहनाई के साथ शानदार घोड़ा नाच का प्रदर्शन किया गया.ये थे मौजूद :
मौके पर देवी दयाल बिनोद महतो, बबीता कुमारी, सुधीर कुमार सिन्हा, कौशल्या देवी, बानेश्वर महतो, अमरदीप महाराज, बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक राम, असित कुमार बनर्जी, मुकेश ओझा, महानन्द महतो, भदरू महतो, धनुलाल महतो, गोपाल महतो, कौशर अंसारी, चुनु महतो, चंद्र शेखर चौधरी, ओम प्रकाश सहगल, पूर्व प्रमुख भागीरथ महतो, जगरनाथ राम, कृष्णा महतो, दामोदर ठाकुर, गंगाधर महतो सहित हजारों लोगों ने उपस्थित हो कर श्रद्धांजलि दी व नमन किया.मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
मंत्री योगेंद्र प्रसाद भी समारोह में शामिल हुए व श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि छत्रु राम महतो केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं बल्कि दूरदर्शी विचारक, समाज सुधारक और राज्य के प्रति पूर्णतः समर्पित सच्चे नेता थे. झारखंड आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका, जनसेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा तथा सामाजिक समरसता के लिए उनका आजीवन संघर्ष आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
