Bokaro News : फाइलेरिया व बीडी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान बेहद जरूरी

Bokaro News : कसमार में एमडीए के सफल क्रियान्वयन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण.

कसमार, कसमार प्रखंड अंतर्गत सभी सेविकाओं को मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार के सभागार में एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) 2026 कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मो नवाब ने की. एमटीएस शैलेश ठाकुर ने एमडीए 2026 के उद्देश्यों, महत्व और कार्यप्रणाली की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह अभियान फाइलेरिया व अन्य बीडी रोगों की रोकथाम के लिए बेहद जरूरी है, जिसे पूरी ईमानदारी और गंभीरता से लागू करना आवश्यक है. सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि प्रथम चरण में दस फरवरी को बूथ पर रहकर दवा खिलायी जायेगी, जबकि 11 फरवरी से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलायी जायेगी. एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन ने सेविकाओं को फैमिली रजिस्टर सही तरीके से भरने, उम्र के अनुसार दवा की सही खुराक देने तथा हाउस मार्किंग सही ढंग से करने का निर्देश दिया. साथ ही दवा खिलाने के बाद उंगली पर निशान लगाने की भी जानकारी दी गयी. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक बंकिम चंद्र महतो ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में दवा का वितरण नहीं किया जायेगा, बल्कि सेविकाएं अपने सामने ही लोगों को दवा का सेवन करायेंगी. एमपीडब्ल्यू प्रबीर मल्लिक ने बीडी बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. प्रशिक्षण को सफल बनाने में पिरामल फाउंडेशन की पूनम खलको, पीएमडब्ल्यू राजेश ठाकुर, डीईओ कुशल जायसवाल, एमपीडब्ल्यू प्रबीर मल्लिक, राजपति साहू, कुलदीप यादव, कविता कुमारी सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >