Bokaro News : बोकारो में खड़े ट्रक से टकरायी बुलेट, किशोर की मौत, दो गंभीर

Bokaro News : घटना बीएस सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ बिरसा चौक की, सेक्टर चार से अपने घरों को लौट रहे थे तीन किशोर, मृतक आयुष शर्मा रितुडीह, घायल आयुष राज सेक्टर दो व हनी राज जैनामोड़ के निवासी.

बोकारो, बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर बुधवार की शाम करीब 4.30 बजे एक अनियंत्रित बुलेट खड़े ट्रक में जा टकरायी. घटना में रितुडीह निवासी शंभु शर्मा के पुत्र 14 वर्षीय आयुष कुमार शर्मा (14 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में सेक्टर दो निवासी देवाशीष कुमार का पुत्र आयुष राज (15 वर्ष) व जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ निवासी कमल कुमार का पुत्र हनी राज (14 वर्ष) शामिल हैं. दोनों का इलाज बीजीएच में चल रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक से बुलेट की टक्कर के बाद जोरदार आवाज हुई. वहां आसपास के लोग जमा हो गये. बीएस सिटी थाना इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास सूचना पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को बोकारो जनरल अस्पताल ले गये. चिकित्सकों ने जांच के बाद आयुष शर्मा को मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलने पर तीनों किशोरों के परिजन अस्पताल में जुट गये.

होली क्रॉस स्कूल में नौवीं का छात्र था आयुष

इंस्पेक्टर सुदामा दास ने बताया कि आयुष कुमार शर्मा होली क्रॉस स्कूल बालीडीह में नौवीं का छात्र थ. तीनों बुलेट से सेक्टर चार गये थे. वापसी के क्रम में नया मोड़ में बुलेट अनियंत्रित हो गयी और खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गयी. तीनों किशोरों के सिर में चोट आयी. आयुष का शव बीजीएच के मोर्चरी में रखा गया है. गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >