Bokaro News: बीएसएल : 11 महाप्रबंधक बने मुख्य महाप्रबंधक

Bokaro News: पदोन्नति के साथ तीन अधिकारियों का स्थानांतरण, बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन ने दी बधाई

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट के 11 महप्रबंधक (जीएम) को पदोन्नति देते हुए मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) बनाया गया है. इनमें से तीन अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए स्थानांतरण भी किया गया है.सीजीएम बने पदाधिकारियों में प्रदीप कुमार वर्मा-एचएसएम से एचआरसीएफ, चंद्रभूषण कुमार-जीओएम से माइंस मेंटेनेंस, राजेश कुमार झा- एचएसएम से सीआरएम तीन, नीता बा- एचआर एलएंडडी से एचआर एलएंडडी, संजय कुमार श्रीवास्तव- प्राजेक्ट बीएसएल से प्रोजेक्ट एएसपी दुर्गापुर, निर्मल कुमार सिंह फाइनेंस से फाइनेंस, कमलेश कुमार सिंह-सीआरएम तीन बीएसएल से डब्लूआरएम एंड बार मिल आइएसपी वर्णपुर, नवीन प्रकाश श्रीवास्तव-इसीएस बीएसएल से आरएमसी एलएंडआइ कोलकाता, पी वेणुगोपाल राव- एसएमएस वन से एसएमएस वन, दीप कुमार सक्सेना एसएमएस टू एंड सीसीएस से इसीएस, डॉ इंद्रनील चौधरी एम एंड एचएस से एम एंड एचएस शामिल है. बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह ने अधिकारियों को बधाई दी है.

बीएसएल के डीजीएम अनिल कुमार सिंह का निधन, शोक

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट में उप महाप्रबंधक (डीजीएम) अनिल कुमार सिंह (52 वर्ष) का निधन मुंबई में बुधवार की देर रात हो गया. वह ब्लड कैंसर से पीड़ित थे. उनका इलाज मुंबई में चल रहा था. शुक्रवार को उनका शव बोकारो पहुंचेगा. उनके निधन की सूचना से बीएसएल के अधिकारी सहित कर्मी भी मर्माहत है. बीएसएल के पीआरओ मणिकांत धान ने कहा कि अनिल कुमार की असामयिक मृत्यु ने गहरा आघात पहुंचाया है. प्रबंधन और समस्त कर्मचारी उनके परिवार के प्रति गहन संवेदना प्रकट करते हैं. विश्वास नहीं हो रहा है. लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग (एलएंडडी) में उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. सहकर्मियों और अधीनस्थों ने उन्हें एक विनम्र, कर्मठ व समर्पित अधिकारी के रूप में याद किया. बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (बोसा) ने भी शोक जताया है. बोसा अध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि हमने एक व्यवहारिक, मिलनसार व खुश मिजाज ऑफिसर को खो दिया है. बताया कि इलाज के दौरान अनिल लगातार मेरे संपर्क में था. लगभग एक सप्ताह पूर्व बातचीत भी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >