Bokaro News: अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका

Bokaro News: जरीडीह थाना क्षेत्र के खुंटरी पॉलिटेक्निक के नीचे एक तालाब के समीप में गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी.

जैनामोड़, जरीडीह थाना क्षेत्र के खुंटरी पॉलिटेक्निक के नीचे एक तालाब के समीप में गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सुबह लोगों ने शव को देखा व जरीडीह पुलिस को सूचना दी. सूचना पर दल-बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो ने बताया कि जांच में पाया गया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है. प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका हैं. शव को पेड़ की दो टहनियां के बीच में रखकर गर्दन को बुरी तरह से दबाया गया है. आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने पहचान सुनिश्चित करने के लिए व्यक्ति की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की है. बताया कि कुछ दिन पूर्व पेटरवार थाना में एक व्यक्ति के लापता हाेने की शिकायत दर्ज करायी गयी है. उनके परिजनों से पहचान करायी जायेगी. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा. पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है. इस दौरान झामुमो जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू, मुखिया लीलावती देवी,पंसस राजाराम सोरेन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >