Bokaro News : बीसीसीए जूनियर व स्टार क्रिकेट एकेडमी ने जीते अपने-अपने मैच

Bokaro News : बीडीसीए (टी-20) क्रिकेट टूर्नामेंट आर बी गिरी ट्रॉफी, ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड सेक्टर तीन में खेले गये मैच.

बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित एलीट ग्रुप (टी – 20) क्रिकेट टूर्नामेंट आर बी गिरी ट्रॉफी में मंगलवार को उद्घाटन मैच खेला गया. ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड सेक्टर तीन में खेले गये मैच में बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर की टीम ने दुर्गा इलेवन जूनियर की टीम को 36 रनों से पराजित किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 184 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से बालकृष्ण ने 40, तन्मय कुमार ने नाबाद 34, आदित्य सिंह ने 24 व कुंदन सिंह ने नाबाद 22 रन बनायें. गेंदबाजी में दुर्गा इलेवन जूनियर की ओर से अस्तित्व भारद्वाज ने 18 रन देकर तीन व संदीप कुमार शर्मा ने 27 रन देकर दो विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उत्तरी दुर्गा इलेवन जूनियर की टीम 19.4 ओवर में 148 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से अक्षय कुमार शर्मा ने 33, आदित्य प्रताप सिंह ने 32, भरत ने 23 व अखिलेश शर्मा ने 21 रन बनाए. गेंदबाजी में बोकारो किकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर की ओर से अमित कुमार कुशवाहा ने 37 रन देकर व अतुल सिंह सुरवार ने 20 रन देकर दो-दो विकेट लिए. जबकि वीरेंद्र कुमार, अभिषेक द्विवेदी, तन्मय कुमार, आदित्य सिंह व बाल कृष्ण को एक-एक सफलता मिली. मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर के अतुल सिंह सुरवार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. वहीं दूसरे खेले गये मैच में स्टार क्रिकेट एकेडमी की टीम ने बोकारो प्रोग्रेसिव क्रिकेट क्लब की टीम को 31 रनों से पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 144 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से विकास कुमार ने 35, धीरज कुमार ने नाबाद 18 कन्हाई महतो ने 16 रन बनाये. गेंदबाजी में बोकारो प्रोग्रेसिव क्रिकेट क्लब की ओर से अमन पांडे ने 16 रन देकर व अनिकेत कुमार झा ने 22 रन देकर तीन-तीन विकेट लिये. जबकि तनिष साहू को दो सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी बोकारो प्रोग्रेसिव क्रिकेट क्लब की टीम 17.4 ओवर में 113 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से अनिकेत कुमार झा ने 39 व अक्षय चौहान ने 23 रन बनाए. गेंदबाजी में स्टार क्रिकेट एकेडमी की ओर से राजू कुमार ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए. जबकि विकास कुमार व अनिकेत कुमार को दो-दो सफलता मिली. मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए स्टार क्रिकेट एकेडमी के राजू कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित कया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >