Bokaro News : अर्बन बैंक में वर्ष 2023 में अवैध तरीके से नियुक्त 17 कर्मी नौकरी से टर्मिनेट

Bokaro News : मामला दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पूर्व मध्य और पूर्व तटीय रेलवे को-ऑपरटिव क्रेडिट सोसाइटीज लिमिटेड कोलकाता का.

बोकारो, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पूर्व मध्य और पूर्व तटीय रेलवे को-ऑपरटिव क्रेडिट सोसाइटीज लिमिटेड कोलकाता यानी अर्बन बैंक ने साल 2023 में अवैध तरीके से नियुक्त 17 कर्मचारियों को नौकरी से टर्मिनेट कर दिया है. यह जानकारी बैंक के निजी सचिव शंकर चंद्रा ने दी. जारी पत्र के अनुसार, किशन कुमार साहिस, निखिल बाउरी, गुडला वामसी कुमार, शेख नसीर, सुमित लालपुरे, जी नरेश, प्रशांत कुमार यादव, अरनब गुप्ता, सौविक घोष, अभिषेक मांगराज, रिशावा पटसहानी, हंसकुमार संतोष मेसराम, सुशील ओमप्रकाश मेसराम, जय कुमार डोंगरे, स्वरूप कुमार मंडल, शैलेंद्र कुमार सिंह व मदन मोहन दुर्गा को टर्मिनेट किया गया है. बताते चलें कि प्रबंधन ने इन सभी को पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा था कि उनको नौकरी से क्यों नहीं टर्मिनेट कर दिया जाये.

पूर्व डायरेक्टर पर चल रही कार्रवाई की प्रक्रिया

बताया जाता है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का कार्यकाल 2015 में समाप्त हो चुका था. केंद्रीय को-ऑपरेटिव रजिस्ट्रार ने डायरेक्टर को कोई भी नीतिगत निर्णय लेने, नयी नियुक्ति करने आदि पर रोक लगा दी थी. बांबे हाइकोर्ट और कई न्यायालयों ने भी स्पष्ट किया था कि जिस बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का कार्यकाल खत्म हो गया है, वह कोई भी नियुक्ति करने का अधिकार नहीं रखता है. लेकिन इसके विरुद्ध जाकर तत्कालीन डायरेक्टर ने अपने सगे-संबंधियों को अवैध तरीके से नियुक्त कर दिया. अब पूर्व डायरेक्टर पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. फॉरेंसिक ऑडिट टीम लगातार नये-नये खुलासे कर रही है. इस संबंध में अर्बन बैंक के चेयरपर्सन एसपी सिंह ने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गयी है. परिवर्तन पैनल का यह निर्णय कानून सम्मत, उच्च न्यायालय और केंद्रीय को-ऑपरेटिव रजिस्ट्रार नयी दिल्ली के आदेश के अनुरूप है. भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >