Bokaro News : धान खरीद में इस बार भी बोकारो लक्ष्य से दूर

Bokaro News : धान की खरीदारी के मामले में बोकारो इस साल भी लक्ष्य से दूर दिख रहा है.

एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदारी के मामले में बोकारो इस साल भी लक्ष्य से दूर दिख रहा है. जिला को दो लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला है. 10 मार्च तक 135613.71 क्विंटल धान की खरीदारी हुई है. यानी लक्ष्य से अभी भी लगभग 33 प्रतिशत दूर है. लक्ष्य हासिल करने के लिए अब मात्र दो सप्ताह का समय है. विभाग के अनुसार जिला के 10657 रजिस्टर्ड किसानों में से 2466 ही धान बेचने के लिए केंद्र तक पहुंचे. जिला के किसान मुख्य तौर पर दिसंबर व जनवरी में धान की बिक्री करते हैं. इसके बाद रफ्तार धीमी हो जाती है.

किसानों को किया गया एकमुश्त राशि का भुगतान

चालू वित्तीय वर्ष में हेमंत सरकार की ओर से वादा किया गया था कि धान खरीद के बाद किसानों को एकमुश्त राशि का भुगतान किया जायेगा. ऐसा किया भी गया. बोकारो जिला में 2057 किसानों को धान खरीद के बदले 332253599.30 रुपया का भुगतान किया गया है.

बोकारो राज्य में तीसरे स्थान पर

हालांकि धान खरीद के मामले में बोकारो जिला का स्थान राज्य में तीसरा है. गढ़वा जिला पहले स्थान पर है. गढ़वा जिला ने लक्ष्य 250000 क्विंटल के मुकाबले 250711.58 क्विंटल धान खरीद की है. दूसरे स्थान पर हजारीबाग है. हजारीबाग को 400000 क्विंटल खरीद का लक्ष्य मिला था. इसके बदले 358469.19 क्विंटल धान की खरीदारी हुई. जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालको ने कहा कि धान खरीद में बोकारो लक्ष्य प्राप्त करेगा और राज्य में दूसरे स्थान पर रहेगा. धान खरीद अभी भी जारी है, किसान पैक्स पहुंच रहे हैं. विभाग लगातार किसानों से तालमेल बनाये हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >