बोकारो: बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक सदस्य व रोटेरियन पीए जकारिया (85 वर्ष) का रांची में इलाज के दौरान गुरुवार को निधन हो गया. उनके निधन पर बोकारो के सामाजिक, औद्योगिक व व्यावसायियों ने शोक जताया है. स्व जकारिया वर्ष 1968 में केरल से बोकारो आये थे.
वर्ष 1979 से व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार देश के विभिन्न हिस्सों में किया. 40 वर्षों तक रोटरी क्लब से जुड़े रहे. एमजीएम स्कूल के संस्थापक सदस्यों में थे. अपने पीछे दो पुत्री डॉ आशा व डॉ साइनी को छोड़ गये हैं.
शोक व्यक्त करनेवालों में चेंबर के अशोक तनेजा, अशोक जैन, प्रदीप सिंह, मनोज चौधरी, संजय बैद, कमल तनेजा, बिनोद चोपड़ा, राजकुमार जायसवाल, कुमार अमरदीप, सिद्धार्थ पारख, सिद्धार्थ सिंह माना, मुकेश अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, बिनय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं.
