बोकारो में बंद का दिख रहा असर, आक्रोशित लोगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़, वीरान पड़ी हैं सड़कें

Bokaro Bandh: सड़कों पर बोकारो बंद का असर दिखने लगा है. बंद समर्थकों ने कई जगहों पर गाड़ियों में तोड़फोड़ की. इस दौरान कई पेट्रोल पंप को भी बंद करा दिया गया.

सड़कों पर प्रदर्शन करते आजसू कार्यकर्ता, प्रभात खबर

बोकारो, मुकेश झा: बोकारो में गुरुवार को विस्थापित अप्रेंटिस संघ पर हुई लाठी चार्ज के बाद हुई मौत पर बवाल बढ़ गया है. जिसके बाद आजसू ने बोकारो बंद की घोषणा की. शुक्रवार सुबह से ही इसका असर जिले में दिखने लगा है. बोकारो स्टील प्लांट के सभी गेट को बंद कर दिया गया है. कई प्रमुख सड़कों को लोगों ने जाम लगा दिया है. आक्रोशितों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया है. बंद का समर्थन कर रहे लोगों में बीएसएल के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है.

बीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

आजसू के कार्यकर्ता सुबह से ही बोकारो के प्रमुख चौक चौराहों पर जाकर घटना का विरोध करना शुरू कर दिया. इस दौरान आवागमन ठप कर दिया गया. वे बीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे. शहर के जोधाडीह मोड़ हो या फिर चास में स्थित तेलमोच्चो पुल हर जगह आजसू के कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर दिया है. साथ ही साथ कई पेट्रोल पंप को भी बंद कर दिया गया है.

बोकारो के नया मोड़ से नहीं खुली कोई बस

वहीं, बोकारो के नया मोड़ से कोई भी बस नहीं खुली. उकरीद मोड़ के पास मुख्य सड़क पर इधर-उधर वाहन लगाकर रोड को ब्लॉक कर दिया गया है. सड़कें वीरान पड़ी है. दूसरी तरफ बंद के मद्देनजर जगह जगह भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

Also Read: विस्थापितों और CISF के बीच हुई झड़प मामले में BSL के मुख्य महाप्रबंधक गिरफ्तार, जांच के लिए बनी कमेटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >