Bokaro News : विस्थापितों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता : बीएसएल

Bokaro News : विस्थापितों की समस्याओं समेत विभिन्न मांगों को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ व बीएसएल के बीच हुई बैठक.

बोकारो, विस्थापितों की समस्याओं समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को बोकारो स्टील प्रबंधन व विस्थापित अप्रेंटिस संघ के प्रतिनिधियों के बीच जिला प्रशासन की उपस्थिति में समाहरणालय में बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी अजय नाथ झा ने की. सकारात्मक चर्चा के बाद इस्पात भवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन समाप्त करने पर सहमति बनी.

बीएसएल प्रबंधन की ओर से कहा गया कि प्लांट की स्थापना व विकास में विस्थापित परिवार व स्थानीय बोकारोवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इस योगदान को देखते हुए बीएसएल प्रबंधन द्वारा विस्थापितों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई पहल की जा रही हैं. प्रशासन ने भी सभी पक्षों से संवाद के माध्यम से समाधान निकालने पर बल दिया. बीएसएल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि विस्थापितों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से सेक्टर-11 में कृतज्ञता पार्क विकसित करने की योजना है. इस पार्क में विस्थापितों का इतिहास व प्लांट के निर्माण में उनके योगदान को दर्शाया जायेगा. सभी ठेका कर्मियों के लिए संजीवनी योजना शुरू की गयी है. इसके तहत ठेका कर्मियों को चार लाख रुपये तक के चिकित्सा उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिल सके.

बीएसएल की पहल से बनी सहमति, धरना समाप्त

बैठक में विस्थापित अप्रेंटिस संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखा. बीएसएल प्रबंधन की ओर से इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया. इसके बाद आपसी सहमति से धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया. जिला प्रशासन ने कहा कि विस्थापितों व स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संवाद और समन्वय के साथ आगे भी प्रयास जारी रहेंगे.

मौके पर पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, एसडीओ चास प्रांजल ढ़ांडा, बीएसएल नगर सेवाएं सीजीएम कुंदन कुमार, सीजीएम एचआर अंजनी, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, पुलिस निरीक्षक सुदामा यादव, कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, विस्थापित संघ के प्रतिनिधिगण आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >