कसमार, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य के दौरान कसमार प्रखंड के बगियारी मोड़ पर इंटरचेंज निर्माण व स्थानीय मजदूरों को निर्माण कार्य में प्राथमिकता देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने निर्माण एजेंसी के बगियारी स्थित अस्थायी कैंप कार्यालय के समक्ष धरना दिया. अध्यक्षता भोला मुर्मू व संचालन भुवनेश्वर महतो एवं श्यामल झा ने किया.
दुर्गापुर पंचायत के मुखिया सह जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल ने कहा कि क्षेत्र के लोग विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन स्थानीय लोगों के अधिकारों और हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि कंपनी को स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए गंभीर पहल करनी चाहिये. भुवनेश्वर महतो ने कहा कि एक्सप्रेस-वे निर्माण से आसपास के गांवों में धूल और भारी वाहनों के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इसलिए कंपनी को तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिए. भोला मुर्मू ने कहा कि यदि ग्रामीणों की जायज मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.Bokaro News : स्थानीय लोगों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

Bokaro News : स्थानीय लोगों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं
Copied link
Bokaro News : कसमार प्रखंड के बगियारी मोड़ पर इंटरचेंज निर्माण समेत सात सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, कंपनी प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन.