बोकारो.
भाजपा माराफारी मंडल ने रविवार को धनबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री ढुलू महतो के समर्थन में पदयात्रा समेत कई कार्यक्रम आयोजित किया. बोकारो विधायक बिरंची नारायण की अगुवाई में झोपड़ी कॉलोनी, टी ओ पी मोड़, सरदार कॉलोनी, घोइंचा टोला, कैंप 01, कर्नल मार्केट, स्टील गेट, आजादनगर, तेतुलिया भट्टा टोला में कार्यक्रम हुआ. विधायक श्री नारायण ने कहा : भाजपा अंत्योदय से सर्वोदय व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का संकल्प पूरा करते हुए विकास के साथ विरासत का भी सम्मान करती है. राम मंदिर व धारा 370 हटाने का वादा निभाया है. फिर से भाजपा की सरकार बनाकर देश को विश्व की आर्थिक शक्ति बनाना है. मौके पर मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद लालू, इन्द्र कुमार झा,बीरभद्र प्रसाद सिंह, धनंजय चौबे, द्वारिका नाथ सिंह, दीपक सिंह, संजू देवी, राधा देवी, शिल्पी देवी, कामेश्वर सिंह, रामाधार यादव, मीना सिंह व अन्य मौजूद थे.लोस चुनाव को लेकर सेक्टर पांच में स्नेही समाज की बैठक : बोकारो.
स्नेही (तेली) समाज, बोकारो की बैठक रविवार को पुस्तकालय मैदान, सेक्टर-05 में हुई. अध्यक्षता रामचंद्र प्रसाद केशरी ने की. संचालन महासचिव राज गुप्ता ने किया. इस दौरान लोकसभा चुनाव के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया गया. साथ ही प्रत्याशी ढुलू महतो को समर्थन देने का निर्णय लिया गया. मौके पर पीपी साह, आरबी साहू, एसके प्रसाद, सूर्यकांत गुप्ता, डीके साह, धर्मेंद्र कुमार, शंकर गुप्ता, मनोज कुमार साहू, शिवशंकर साहू, दिलीप गुप्ता, बीपी साह आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
