सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

पेटरवार थाना क्षेत्र के धोबिया जारा मोड़ के पास हुई घटना, रामगढ़ से कसमार अपने ससुराल जा रहा था प्रीतम घांसी

पेटरवार. पेटरवार थाना क्षेत्र के एन एच 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर धोबिया जारा मोड़ के पास रविवार की रात्रि करीब 11 बजे हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक प्रीतम घांसी (32 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना पर पहुंचे पीसीआर पुलिस बल के जवानों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार ले गए. जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि रामगढ़ जिला के कुजू ओपी क्षेत्र के दिगवार गांव निवासी प्रीतम रविवार की रात्रि नौ बजे अपने ससुराल बोकारो जिला अंतर्गत कसमार थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले दांतू गांव के लिए अपनी बाइक से निकला था. इस क्रम में पेटरवार थाना क्षेत्र के चरगी चौक के निकट स्थित धोबिया जारा मोड़ पर खड़ी एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार था कि युवक बाइक सहित ट्रैक्टर की ट्रॉली के अंदर घुस गया. जानकारी के अुनसार मृतक के दो बच्चे हैं. घटना की जानकारी पाकर मृतक के परिजन और ससुराल वाले सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. परिजनों का रो -रो कर बुरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >