Bokaro News : पिंड्राजोरा. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बेड़ानी मोड़ एनएच-32 के समीप शुक्रवार की देर शाम खड़ी ट्रक से टकरा कर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने सड़क जाम कर दी. जानकारी के अनुसार नगेन मोड़ जनमडीह गांव निवासी 30 वर्षीय पंकज मांझी अपनी बाइक (जेएच 09 बीए 8136) से बेड़ानी मोड़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बेड़ानी मोड़ के समीप खड़ी ट्रक (जेएच 05 डीएन 3735) में उसने टक्कर मार दी. युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंच गये और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सूचना पाकर पिंड्राजोरा पुलिस घटनास्थल पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया.
Bokaro News : खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, युवक की मौत

Bokaro News : खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, युवक की मौत
Copied link
Bokaro News : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बेड़ानी मोड़ एनएच-32 पर हुआ हादसा