Bokaro News : बीजीएच के सफाई मित्रों ने किया प्रदर्शन

Bokaro News : बीजीएच के ठेका सफाई मित्रों ने आक्रोश प्रदर्शन किया.

बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच) में लगभग 300 ठेका सफाई मित्र काम कर रहे हैं. झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी के नेतृत्व में सफाई मित्रों ने बुधवार को आक्रोश प्रदर्शन किया. श्री चौधरी ने ठेका कर्मियों के मनीकट पर 100% रोक लगाने के लिए बीजीएच प्रबंधन के प्रति आभार जताया. कहा कि इसके बाद भी बीजीएच के सफाई मित्र कई समस्याओं से जूझ रहे हैं. न्यूनतम वेतन के अतिरिक्त जो अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल रही है. जल्द समस्याओं को प्रबंधन दूर करे, अन्यथा बड़े आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहे. सफाई मित्रों के लिए पीएफ ऋण आसान किया जाये. राष्ट्रीय अवकाश के दिन दोगुना पारिश्रमिक मिले. प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में वेतन भुगतान हो. अन्य मुख्य मांगों में समयावधि पर उपर का ग्रेड, क्वार्टर या झोंपड़ी बनाने के लिए पांच डिसमिल जमीन, आश्रित को नियोजन, स्टैंड में मुफ्त साइकिल-मोटरसाइकिल रखने की सुविधा, सभी प्रकार का दस्ताना, जूता, मास्क, रेनकोट देने की बात शामिल है.

मौके पर संयुक्त महामंत्री शंकर कुमार, आरबी चौधरी, विक्की कुमार, सिकंदर राम, राजू राम, संजय राम, अनिल कुमार राम, महाबीर प्रसाद, आनंद कुमार, बिरजू राम, अजय राम, वीरेंद्र राम, राजेंद्र राम, धनेश्वरी, सीमा देवी, सोनू कुमार, गणेश राम, गोपाल कृष्ण, जितेंद्र कुमार सिंह, बिनोद गोप, शिवचरण रजक, सनातन पाठक, अजय रजवार, मोहम्मद अंसरुल आदि उपस्थित थे.

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के सातवें दिन रही जारी

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की बोकारो जिला इकाई की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन जारी रही. डीसी ऑफिस के सामने जिला अध्यक्ष सुनील चंद्र दास की अध्यक्षता में धरना दिया गया. जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 19 साल से मनरेगा कर्मियों को अल्प मानदेय के अलावा कोई अन्य सुविधा नहीं दी जा रही है. बंधुआ मजदूर के तरह कार्य लिया जा रहा है. छह माह से मानदेय भी नहीं दिया गया है. वर्ष 2024 की 79 दिनों की हड़ताल के बाद हुए समझौते के अनुसार मानदेय में 30 प्रतिशत की वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा और मृत्यु उपरांत मुआवजा देने की मांग भी पूरी नहीं की गयी है. जब तक राज्य सरकार ग्रेड पे सामाजिक सुरक्षा, लंबित मानदेय भुगतान, मुआवजा आदि की मांगी पूरी नहीं होगी, हड़ताल जारी रहेगी. मौके पर आनंद महथा, लालचंद महतो, विष्णु महतो, प्रसादी लाल मांझी, रंजीत कुमार, आशा कुमारी, पन्नालाल शर्मा, भुवनेश्वर महतो, आनंद, गोपाल हेंब्रम, केदारनाथ महतो, अशोक दास, नारायण बाउरी, संजय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >