Bokaro News : हार्वर्ड केनेडी स्कूल में बेरमो के भरत को मिला दाखिला

Bokaro News : पेटरवार प्रखंड के भरत नायक को अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के केनेडी स्कूल में दाखिला मिला है.

बेरमो. पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चलकरी बस्ती निवासी सोमेश्वर लाल नायक के पुत्र भरत नायक को अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के केनेडी स्कूल में मिड-कैरियर मास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एमसी-एमपीए) प्रोग्राम में दाखिला मिला है. यह एक साल का कोर्स है. भरत ने असम के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी), सिलचर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. उन्होंने वर्ष 2014 में द लॉजिकल इंडियन नामक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म की स्थापना की और बतौर एडिटोरियल डायरेक्टर कार्यभार संभाला. भरत को यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम (वीएलपी) में फैलोशिप मिली है. इसके अलावा सिंगापुर इंटरनेशनल फाउंडेशन के इम्पैक्ट मीडिया फेलो, थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन तथा आइसीएफजी के रिपोर्टिंग फेलो भी रह चुके हैं. वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च के साथ एआइ और गलत सूचना पर सलाहकार शोधकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं.

70 से अधिक वर्कशॉप का किया आयोजन

नेट न्यूट्रैलिटी और एसिड की बिक्री बंद करने के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चला चुके भरत नायक ने झारखंड में दुष्प्रचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए वर्कशॉप की शुरुआत की थी. वहीं महिला व पुरुषों के बीच मीडिया लिटरेसी के लिए भारत, नेपाल, भूटान सहित कई जगहों पर 70 से अधिक वर्कशॉप का आयोजन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >