Bokaro News : किसानों और ग्रामीणों को दिया गया योजनाओं का लाभ

Bokaro News : बेरमो प्रखंड प्रशासन की ओर से शुक्रवार को अरमो पंचायत में कैंप लगा कर योजनाओं का लाभ दिया गया.

फुसरो. बेरमो प्रखंड प्रशासन की ओर से शुक्रवार को अरमो पंचायत में कैंप लगाया गया. मौके पर 30 किसानों ने केसीसी के लिए आवेदन जमा किया. साथ ही किसान समृद्धि योजना के तहत अरमो पंचायत में छह किसानों को चलंत सोलर पंप दिया गया. बीडीओ ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को केसीसी का लाभ दिलाना है. मौके पर पंचायत व प्रखंड के कर्मी मौजूद थे.

35 लाभुकों के बीच बतख और मुर्गा के चूजों का वितरण

महुआटांड़. प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, महुआटांड़ परिसर में शुक्रवार को पशुपालन विभाग की ओर से 30 लाभुकों के बी बतख और पांच लाभुकों के बीच मुर्गा के चूजों का वितरण किया गया. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेश प्रसाद, पंसस मदन मोहन महतो, समाजसेवी फूलचंद केवट ने इसका वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >