Bokaro News : भाजयुमो नेता से मारपीट, लोगों ने करायी दुकानें बंद

Bokaro News : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के बंदियो गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी.

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के बंदियो गांव में मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें कई लोग घायल हुए. भाजयुमो के प्रखंड महामंत्री दिनेश प्रसाद यादव व उसकी पत्नी को गंभीर चोट आयी है. घायलों में श्री यादव का बेटा और माता-पिता भी शामिल हैं. घटना के बाद चंद्रपुरा में भाजपा सहित बजरंग दल के नेता व कार्यकर्ता आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर गये. घंटों बवाल हुआ. आक्रोशित लोगों ने दुकानों को बंद कराया और निमियांमोड़ चौक को जाम कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए दुगदा थाना, बोकारो झरिया ओपी, नावाडीह थाना और चंद्रपुरा थाना की पुलिस पहुंची. आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया गया. इसके बाद आक्रोशित लोग थाना आ गये.

इधर, दूसरे पक्ष के दो घायल चंद्रपुरा अस्पताल इलाज कराने पहुंचे तो आक्रोशित लोगों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. श्री यादव ने चंद्रपुरा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा कि मंगलवार की सुबह नौ बजे मेरे घर में घुस कर मो इजराईल, मो अलताफ, मो मेहताब और उसके पिता मो समसुद्दीन ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया. मुझे बचाने आयी मेरी पत्नी बेबी देवी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गयी. मेरा और मेरी पत्नी का सिर फोड़ दिया. मेरा बेटा विक्की यादव आया तो उसे भी रड से मारा, जिससे उसका हाथ टूट गया. आरोपियों ने मेरे मां-बाप को भी मारा. आवेदन में कहा कि 15 फरवरी को भी आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट की थी. उस समय भी आवेदन थाना में दिया था. उस समय आरोपियों ने कहा था कि थाना मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता. इधर घायल पति-पत्नी का इलाज डीवीसी अस्पताल में किया गया. चंद्रपुरा थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है. दूसरे पक्ष ने भी मारपीट को लेकर आवेदन दिया है.

खेतको में पंसस व अंजुमन सेक्रेटरी भिड़े

पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको में मंगलवार को अंजुमन सेक्रेटरी शमशेर आलम और पंसस मो जाफर अली के बीच मारपीट हो गयी. इसमें दोनों को चोट लगी है. दोनों पक्ष की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है. घटना के पीछे पूर्व के जेएसएमडीसी बालू स्टॉक में पुनः बालू स्टॉक किया जाना और जमीन विवाद है. मामले पर थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने कहा कि घायल पंसस को इलाज के लिए भेजा गया है. मामला जमीन विवाद का लग रहा है. जांच की जा रही है. इधर, खनन विभाग बोकारो के खान निरीक्षक सीताराम टुडू ने कहा कि खेतको घाट से जेएसएमडीसी द्वारा बालू उठाव कर भंडारण किया जा रहा है, इसकी जानकारी विभाग को नहीं है. अगर ऐसा हो रहा है तो कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >