Bokaro News : बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप, रोष

Bokaro News : चंदनकियारी में पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक हुई.

चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक प्रखंड प्रमुख निबारन सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बिजली विभाग के किसी पदाधिकारी के उपस्थित नहीं रहने पर सदस्यों ने रोष जताया. बिजली विभाग के सहायक अभियंता के तीन दिनों के वेतन पर रोक व शो कॉज का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में उपस्थित बिजली विभाग के प्रतिनिधि लाइन मैन को बीडीओ अजय वर्मा और प्रमुख ने सदस्यों के सवालों का जवाब नहीं देने पर फटकार लगायी. प्रमुख ने कहा कि बिजली विभाग के पदाधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी. विभाग द्वारा मनमाना बिल उपभोक्ताओं को भेज दिया जा रहा है. पिछली बैठक में शिविर लगाकर बिजली की समस्याओं का समाधान करने और स्मार्ट मीटर लगाने की बात हुई थी. मगर विभाग द्वारा इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया. सहायक अभियंता पदाधिकारियों तक का फोन नहीं उठाते हैं. बैठक में बिजली विभाग में कनीय अभियंता पदस्थापित करने का प्रस्ताव लिया गया.

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

इसके अलावे पेयजल समस्या पर चर्चा की गयी. बीडीओ ने गर्मी से पहले सभी खराब चापानलों को मरम्मत करने का निर्देश दिया. सदस्यों ने चंदनकियारी में स्वास्थ्य सेवा की खराब हालत को लेकर चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावे बरमसिया स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. बैठक में राजस्व विभाग, शिक्षा, जनवितरण, पेंशन, आंगनबाड़ी के अलावे अन्य योजनाओं को लेकर चर्चा के बाद कई प्रस्ताव लिये गये. बैठक में उप प्रमुख पदमा देवी, सीओ रवि कुमार आनंद,सदस्य नीतीश शेखर, शीलेन्द्र शेखर, मंटू माहतो, खिरोधर महतो के अलावा कई विभागों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >