Bokaro News : कोयला उत्पादन में बीएंडके एरिया की तीनों परियोजनाएं पीछे

Bokaro News : सीसीएल बीएंडके एरिया की तीनों परियोजनाएं उत्पादन लक्ष्य से काफी पीछे चल रही हैं.

सीसीएल बीएंडके एरिया की तीनों परियोजना चालू वित्तीय वर्ष में अपने निर्धारित उत्पादन लक्ष्य से काफी पीछे चल रही हैं. कोल इंडिया की मेगा प्रोजेक्ट एकेके ने एक फरवरी तक 37,52,706 लाख टन कोयला उत्पादन किया है, जबकि इस अवधि तक का उत्पादन लक्ष्य 55,33,841 टन था. कारो परियोजना ने एक फरवरी तक 21,84,227 लाख टन उत्पादन किया है, जबकि 35,57479 लाख टन करना था. बोकारो कोलियरी की स्थिति और खराब है. एक फरवरी तक मात्र 22, 976 टन उत्पादन किया है, जबकि चालू वित्तीय वर्ष का लक्ष्य तीन लाख टन है. मालूम हो कि बीएंडके एरिया का चालू वित्तीय वर्ष में उत्पादन लक्ष्य 11.8 मिलियन टन है.

प्रबंधन की अनदेखी से सरकार को हो रहा राजस्व का नुकसान : इफ्तेखार

भाकपा के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेज कर कहा कि सीसीएल प्रबंधन की अनदेखी के कारण झारखंड सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है. सीसीएल के चरही, रजरप्पा, कथारा, करगली व ढोरी क्षेत्र के इलाकों से प्रतिदिन एक करोड़ र��पये से अधिक के राजस्व का नुकसान झारखंड सरकार को हो रहा है. इन क्षेत्रों से प्रतिदिन 8000 टन कोयले का अवैध कारोबार होने की सूचना है. इससे राज्य सरकार को विभिन्न तरह के राजस्व का नुकसान हो रहा है. कोयला के अवैध कारोबार से सीसीएल तथा बीसीसीएल का कोयले का बिक्री घट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >