Bokaro News : आउटसोर्स कंपनी में विस्थापितों को रोजगार मुहैया कराने पर सहमति

Bokaro News : आउटसोर्स कंपनी में विस्थापितों को रोजगार मुहैया कराने पर वार्ता में सहमति बनी.

बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में बुधवार को करगली ऑफिसर्स क्लब में सीसीएल बीएंडके प्रबंधन और कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा की वार्ता हुई. इसमें कारो परियोजना के आउटसोर्सिंग पैच में प्रभावित विस्थापितों को रोजगार देने पर सहमति बनी. एसडीएम ने कहा कि विस्थापितों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा. विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करना प्रबंधन का दायित्व है. एसओ माइनिंग केएस गैवाल ने कहा कि विस्थापित की मांगों पर प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल की जा रही है. आउटसोर्स कंपनी से बात हुई है. इंटरव्यू लेने के बाद विस्थापितों को रोजगार मुहैया कराया जायेगा. मोर्चा के अध्यक्ष वतन महतो ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन गुरुवार को आउटसोर्स कंपनी में 30 युवाओं को रोजगार दिलाये, इसके बाद आंदोलन वापस लिया जायेगा. मौके पर बेरमो थाना प्रभारी रोहित सिंह, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय सिंह, कारो पीओ सुधीर सिन्हा, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक विनय रंजन टुडू, स्टाफ ऑफिसर सिविल सतीश सिन्हा, विक्रय पदाधिकारी शंकर कुमार, कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह सहित विस्थापित मोर्चा की ओर से इंद्रदेव महतो, अहमद हुसैन आदि मौजूद थे.

22 से बंद करें रोड सेल : सांसद

सीसीएल कथारा कोलियरी आरओएम व कथारा वाशरी स्लरी रोड सेल में भागीदारी नहीं मिलने को लेकर बुधवार की शाम को क्षेत्र के जीएम कार्यालय स्थित सभागार में ग्रामीण विस्थापितों का प्रतिनिधिमंडल गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो से मिला. सांसद को सेल में व्याप्त अनियमितता से भी अवगत कराया गया. सांसद ने कहा कि 22 जनवरी से रोड सेल बंद करें, तभी समस्या पर पहल होगी. आवेदन दिजिये, आगे की कार्रवाई के लिए लिखा जायेगा. मौके पर पूर्व जिप सदस्य मो गुलशरीफ, गोविंद यादव, प्रदीप यादव, कामेश्वर महतो, नरेश कुमार यादव, खिरोधर यादव, मोहन यादव, ज्ञानेश्वर यादव, जुगनू यादव, भुनेश्वर रजवार, मनीलाल सिंह, छोटन राम, मंटू यादव, आलम रजा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >