गेट पास नवीकरण की मांग को लेकर आंदोलन

गेट पास नवीकरण की मांग को लेकर आंदोलन

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के बंद 630 मेगावाट वाले बी पावर प्लांट के कटिंग का कार्य करने वाली कंपनी राधा स्मेलटर्स में कार्यरत मजदूर रंजन कुमार के गेट पास का नवीकरण करने की मांग को लेकर गुरुवार को मजदूर आंदोलन पर उतरे. आजसू के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम तथा जिला सचिव जलेश्वर महतो के नेतृत्व में मजदूरों ने कंपनी के बाकी मजदूरों और अधिकारियों को प्लांट जाने से रोक दिया. तीन घंटे बाद कंपनी के स्थानीय इंचार्ज द्वारा आश्वासन दिया गया. इसके बाद सभी मजदूरों को दस बजे दिन में प्लांट के अंदर जाने दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >