Bokaro News : मुख्यालय से गायब रहने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई

Bokaro News :फरमान जारी, चिकित्सकों को बताना होगा वर्तमान आवासीय पता

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. मुख्यालय से गायब रहनेवाले चिकित्सकों की परेशानी शुरू होनेवाली है. सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने फरमान जारी कियाहै कि कोई भी चिकित्सक मुख्यालय से दूर नहीं रहेंगे. मुख्यालय से दूर रहने की स्थिति में सिविल सर्जन कार्यालय को लिखित रूप में जानकारी देंगे. मुख्यालय से दूर रहने के कारण बतायेंगे. स्थिति की समीक्षा होगी. फिर कोई निर्णय होगा.

मुख्यालय से दूर रहनेवाले चिकित्सकों को वर्तमान आवासीय पता बताना होगा. जरूरत पडने पर सिविल सर्जन गठित टीम के पदाधिकारी स्थल का भौतिक सत्यापन करेंगे. फरमान से सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की परेशानी बढ़नेवाली है. सदर अस्पताल में कार्यरत लगभग आधा दर्जन चिकित्सक रांची व धनबाद से बोकारो आकर ड्यूटी करते हैं. इसके बाद उसी रोज पुन: धनबाद या रांची लौट जाते हैं.

ड्यूटी के बाद मुख्यालय छोड़नेवाले चिकित्सक की जरूरत पड़ने पर उसी दिन पुन: ऑनकॉल पर बुलाना विभाग के लिए संभव नहीं होता है. परेशानी में दूसरे चिकित्सक से ड्यूटी ली जाती है. यही हाल अन्य अस्पतालों की भी है. मुख्यालय से दूर रह कर ड्यूटी करनेवालों चिकित्सकों की सूची बनायी जा रही है. हिदायत दी जा रही है कि हर हाल में स्थानीय स्तर पर रहकर ही ड्यूटी करनी होगी. चिकित्सकों के आवासीय पता का भौतिक सत्यापन करने की भी तैयारी विभाग द्वारा किया जा रहा है.

कोट

विशेष परिस्थिति में चिकित्सक को स्थिति के अनुसार रिलेक्स दिया जा सकता है. मुख्यालय से बाहर रहकर ड्यूटी करने की इजाजत किसी को नहीं है. सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों का ड्यूटी रोस्टर चेक करेंगे. साथ ही चिकित्सकों के कार्य प्रणाली की समीक्षा करेंगे.

– डॉ अभय भूषण प्रसाद, सिविल सर्जन, बोकारो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >