Bokaro News : ट्रेन पर पत्थर चलाने के आरोपी को रेल पुलिस ने भेजा जेल

Bokaro News : ट्रेन पर पत्थर चलाने आरोप में भोजूडीह आरपीएफ ने सुदामडीह निवासी श्याम सुंदर विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Bokaro News : ट्रेन में पत्थर चलाने आरोप में भोजूडीह आरपीएफ भोजूडीह ने सुदामडीह निवासी श्याम सुंदर विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दो अक्तूबर की रात पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन भौंरा स्टेशन से गुजर रही थी. इसी दौरान युवक ने ट्रेन की खिड़की में पत्थर चला दिया. इससे बोगी संख्या एस-5 में बैठी महिला यात्री ममता पंडित घायल हो गयी थीं. अगले स्टेशन पर उनका मेडिकल टीम ने उपचार किया था.

पति-पत्नी का विवाद पहुंच गया थाना :

बोकारो के सेक्टर-12 थाना की पुलिस ने रविवार को पति-पत्नी के विवाद में लिखित शिकायत के आधार पर काउंटर केस दर्ज किया है. अनिशा कुमारी की शिकायत पर पति संजीत कुमार समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं ससुराल पक्ष के निर्मला देवी की लिखित शिकायत पर अनिशा कुमारी व अन्य को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया गया है. प्रथम पक्ष ने पति समेत अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष ने सहयोगियों के साथ घर में घुसकर लूटपाट करने व मारपीट का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >