Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. चीरा चास थाना क्षेत्र से दो दिन पहले एक नाबालिग लड़की के गायब होने की सूचना उसके परिजनों ने चीरा चास थाना में दर्ज करायी थी. अपनी पुत्री के गायब होने का संदेह पड़ोस में रहने वाली एक युवक पर जताया था. थाना प्रभारी रवि नारायण झा ने मामले की गंभीरता से लेते हुए पड़ताल शुरू की. तकनीकी सेल के साथ-साथ मानवीय सूचना के आधार पर श्री झा ने पता लगाया कि नाबालिग को लेकर युवक जमशेदपुर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां है. सूचना पर श्री झा ने तुरंत टीम का गठन कर जमशेदपुर रवाना किया. शनिवार को नाबालिग साथ युवक को बरामद कर लिया. पूछताछ के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. साथ ही युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
Bokaro News : नाबालिग को भगाने का आरोपी जमशेदपुर से गिरफ्तार
Bokaro News : पुलिस ने भेजा जेल, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
