Bokaro News : दीये की लौ से झुलसी महिला की मौत

Bokaro News : चैती दुर्गा मंदिर कुरपनिया में पांच अप्रैल को दीये की लौ से आग लगने की घटना में झुलस गयी शशि देवी की मौत मुंबई के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी.

गांधीनगर. चैती दुर्गा मंदिर कुरपनिया में पांच अप्रैल को दीये की लौ से आग लगने की घटना में झुलस गयी शशि देवी की मौत सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. मृतका संडे बाजार निवासी बीएमसी नेता व सीसीएल कर्मी संजय पांडे की पत्नी थीं. घटना के बाद केएम मेमोरियल अस्पताल चास में इलाज के बाद उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में एयर एंबुलेंस से 10 अप्रैल को मुंबई ले जाया गया था. अंतिम संस्कार मंगलवार को बनारस में किया गया. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम पांडेय बुधवार को श्री पांडे के आवास पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. मौके पर शिव प्रकाश पांडे, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे.

भाजपा साड़म मंडल अध्यक्ष के पिता का निधन

ललपनिया. भाजपा के साड़म मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दूबे के पिता यूनियन नेता मदन दुबे (82 वर्ष) का निधन रिम्स में इलाज के क्रम में मंगलवार को हो गया. वह सीसीएल स्वांग वाशरी से सेवानिवृत्त हुए थे. बुधवार को बोकारो नदी तट पर दाह संस्कार किया गया. निधन पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, विक्रम पांडेय, देवनारायण प्रजापति, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, विजयानन्द प्रसाद, रामजी प्रसाद आदहि ने शोक जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >