Bokaro News : दोषियों को सब सिखाने की उठ रही आवाज

Bokaro News : कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गयी 26 टूरिस्टों की हत्या से बेरमो कोयलांचल के लोग भी दुख और रोष में हैं. जगह-जगह से दोषियों को सब सिखाने की आवाज लगातार उठ रही है.

बोकारो थर्मल, कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गयी 26 टूरिस्टों की हत्या से बेरमो कोयलांचल के लोग भी दुख और रोष में हैं. जगह-जगह से दोषियों को सब सिखाने की आवाज लगातार उठ रही है. शनिवार को बोकारो थर्मल में नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान व आतंकियों के खिलाफ नारे लगाये. भारत सरकार से इस कायरता पूर्ण घटना का जोरदार तरीके से जवाब देने की मांग की. कैंडल मार्च झारखंड चौक से जुबली पार्क तक गया और वहां से वापस झारखंड चौक स्थित झंडा स्थल पहुंचा. लोगों ने कैंडल जला कर घटना में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी. दो मिनट का मौन भी रखा गया. मौके पर मुखिया चंद्रदेव घांसी, कांग्रेस बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, सुषमा कुमारी, गुलाब चंद्र प्रजापति, आरती चंद्रा, अनिल पासवान, अशोक सिंह, दीपमाला, पुष्पा, सरजू रजक, करीम अंसारी, ए अंसारी सहित कई लोग थे.

झिरकी विस्थापित संघर्ष ट्रस्ट समिति की ओर से झिरकी दुर्गा मंदिर परिसर से अंबाटोला तक कैंडल मार्च निकाला गया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी गयी. आतंकवाद का पुतला भी दहन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या मानवता पर हमला है. केंद्र सरकार कड़ी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसा करने की हिम्मत आतंकवादी कर नहीं सके. मौके पर समिति अध्यक्ष विनोद यादव, सचिव छत्रधारी यादव, यमुना यादव, नागेश्वर यादव, इसराफिल अंसारी, दिनेश यादव, भुनेश्वर यादव, प्रकाश यादव, कैलाश यादव, बबलू यादव, संदीप यादव, मंटू यादव, फूलचंद यादव, बिंदु यादव, आशीष यादव, सुरेश यादव आदि थे.

ठेकेदार मजदूर यूनियन ने दी श्रद्धांजलि

ललपनिया. ठेकेदार मजदूर यूनियन (एटक) की ओर से तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन के प्रशासनिक भवन के निकट शनिवार को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गये 26 पर्यटकों तथा पहलगाम निवासी सैय्यद आदिल शाह को श्रद्धांजलि दी गयी. महासचिव इफ्तेखार महमूद ने कहा कि कश्मीर वासियों ने भी सड़कों पर उतर कर घटना का प्रतिवाद किया है. यह सकारात्मक संदेश है. इससे देश में हिंदू-मुस्लिम का नेरेटिव चलाने वाले को जवाब मिल गया है. पहलगाम में हजारों की भीड़ की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं रखना गृह मंत्रालय की घोर लापरवाही है. मौके पर यूनियन के उप महासचिव समीर कुमार हलदार, मुकुद साव, डेगलाल महतो, सलीम अंसारी, जगेश्वर शर्मा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >