Bokaro News : ट्रेन के नीचे आया व्यक्ति, घायल

Bokaro News : अमलो हॉल्ट के समीप एक व्यक्ति मंगलवार की देर शाम जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज ट्रेन के नीचे आकर घायल हो गया.

फुसरो. गोमो-बरकाकाना रेलखंड के अमलो हॉल्ट के समीप एक व्यक्ति मंगलवार की देर शाम जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज ट्रेन के नीचे आकर घायल हो गया. ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवायी. इसके बाद उस व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने ट्रेन के नीचे से निकाल कर सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया. डॉ बी सतीश ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया. घायल की पहचान गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडेबाजार कुरपनिया निवासी अरविंद पांडेय (40 वर्ष) के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पटरी के किनारे खड़ा व्यक्ति अचानक पटरी के बीच आ गया और बीच पटरी में बैठ गया. ट्रेन उसके ऊपर से गुजरने लगी. उसका बायां हाथ गंभीर रूप से कुचल गया है. वह शराब का नशे में था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >