Bokaro News : जनहित के मुद्दों पर समझौता नहीं किया जायेगा : अरूप

Bokaro News : बोकारो सेक्टर आठ में सीपीआइ (एमएल) की बैठक हुई.

सेक्टर आठ में रविवार को सीपीआइ (एमएल) की बैठक हुई. अध्यक्षता समर तिवारी ने की. मुख्य अतिथि निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि पार्टी हमेशा बोकारो के विस्थापितों, मजदूरों, किसानों व आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ेगी. विस्थापित गांवों को मिला कर छह पंचायतों के गठन का मुद्दा हो या शहीद प्रेम प्रसाद को न्याय दिलाने का सवाल, पार्टी ने हर स्तर पर संघर्ष किया है. जनहित के मुद्दों पर समझौता नहीं किया जायेगा. राजू दुबे ने कहा कि पार्टी जनता के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्षरत है. मौके पर संगठन विस्तार, जनसमस्याओं व आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को उठाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. मौके पर हलधर महतो, देवदीप सिंह दिवाकर, पी एक्का, निवास सिंह, अजय कुमार, आरती देवी, श्यामल सिन्हा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >