टीटीपीएस में शीघ्र लगेगी डिसइंफेक्टेंट मशीन, पूरा शरीर होगा सेनेटाइज

महुआटांड़ : टीटीरपीएस ललपनिया में शीघ्र ही एक डिसइंफेक्टेंट चेंबर सिस्टम स्थापित होगा. इससे होकर गुजरने पर पूरा शरीर सेनिटाइज हो जायेगा. प्रबंधन औपचारिकता पूरी कर उक्त सिस्टम की स्थापना पर बल दे रहा है. बताया गया कि प्लांट मेन गेट में उक्त सिस्टम स्थापित हने के बाद अन्य जगहों पर भी इसके स्थापित करने […]

महुआटांड़ : टीटीरपीएस ललपनिया में शीघ्र ही एक डिसइंफेक्टेंट चेंबर सिस्टम स्थापित होगा. इससे होकर गुजरने पर पूरा शरीर सेनिटाइज हो जायेगा. प्रबंधन औपचारिकता पूरी कर उक्त सिस्टम की स्थापना पर बल दे रहा है. बताया गया कि प्लांट मेन गेट में उक्त सिस्टम स्थापित हने के बाद अन्य जगहों पर भी इसके स्थापित करने की संभावना है.

जीएम टीटीपीएस घनश्याम कुमार ने बताया कि टीटीपीएस का आवासीय परिसर तथा अन्य क्षेत्र सहित प्रभावित चार गांव ललपनिया, कुशमांडो, तिलैया व कोदवाटांड़ में भी हर गली-मुहल्ले और घरों को सेनिटाइज किया जायेगा. इसके लिए हेवी प्रेशर मशीन लायी जा रही है. संभवतः सोमवार से उक्त कार्य शुरू हो जायेगा. मेन गेट में प्रवेश करने वाले हर शख्स को थर्मो स्कैनिंग से गुजरना पड़ता है. प्लांट में 50 प्रतिशत से भी कम मैन पावर पर काम हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >