Bokaro News : बोकारो जिला की 20 महिला मुखिया सम्मानित

Bokaro News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत संसाधन केंद्र में पंचायती राज व विकेंद्रीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिला

मुखियाओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. अन्य सभी

मुखियाओं को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. इससे पहले जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, डीपीआरओ सफीक आलम, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे आदि ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

जिप अध्यक्ष ने कहा कि पंचायतों के समग्र विकास के लिए महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में आगे आने की आवश्यकता है. डीडीसी ने कहा कि बेटियों को शिक्षित, आत्मविश्वासी व महत्वाकांक्षी बनाने की जरूरत है. महिला

मुखियाओं से कहा कि अपने घर की तरह अपनी पंचायतों के विकास के लिए भी समर्पित होकर कार्य करें. डीपीआरओ सफीक आलम ने मानवाधिकार, महिला अधिकार, बाल अधिकार, महिला हिंसा व बाल विवाह जैसे विषयों पर जानकारी दी और पंचायत प्रतिनिधियों से इन मुद्दों के प्रति जागरूक व संवेदनशील रहने की अपील की. मनरेगा नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे ने मनरेगा योजना में महिलाओं को प्राप्त विशेष अधिकार व अवसरों के बारे में बताया. जेएसएलपीएस के डीपीएम ने कहा कि जेएसएलपीएस की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं.

मुखियाओं ने भी साझा किये अनुभव

कार्यक्रम के दौरान बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने जेंडर रेस्पॉन्सिव पंचायत की अवधारणा के बारे में कहा. जरीडीह पूर्वी की मुखिया कंचन देवी, टांड़बालीडीह की मुखिया माना देवी व गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा ने भी अनुभव

साझा किये. कार्यक्रम संचालन विजय ठाकुर ने किया. मौके पर सूरज सेन, जया पुरकैत, सुप्रतीक बरमन, रौशन सहानी, शोभा, बबीता, सविता, अमर, पीयूष मोई, सुदीप्त हाजरा व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >