Bokaro News : बीएसएल की 20 महिला कर्मियों को उत्कृष्टता अवार्ड

Bokaro News : बीएसएल के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

बीएसएल के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन व अन्य अतिथियों ने किया. मौके पर बीएसएल की 20 महिला कर्मियों को उत्कृष्टता अवार्ड व प्रोजेक्ट्स डिवीजन की महिला कर्मचारी जानकी देवी को दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार दिया गया. निदेशक प्रभारी ने संयंत्र की प्रगति में महिलाओं की निर्णायक भूमिका की सराहना की. कला अकादमी के विद्यार्थियों द्वारा भक्ति नृत्य, महिला अधिकारियों द्वारा प्रेरणादायक गीत व संकार्य विभाग की गैर-कार्यपालक महिला कर्मियों द्वारा क्षेत्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया. बीजीएच के डॉक्टरों द्वारा “जीते हैं चल ” संवाद नृत्य, “स्टील गल्स 2.0 ” नृत्य नाटिका, ””””किलकारी”””” क्रेच के बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस तथा वित्त एवं लेखा विभाग द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर ” पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत किये गये. बीजीएच के नर्सिंग स्टाफ द्वारा “नथिंग इज इम्पॉसिबल ” नृत्य की प्रस्तुति दी गयी.

मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) अनिमा कुशवाहा ने बीएसएल की महिला कर्मियों को “इंक्रेडिबल आयरन लेडीज ” की संज्ञा दी. इस वर्ष के विषय “गिव टू गेन ” पर चर्चा करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज और संगठन की संपूर्ण क्षमता को उजागर करने का माध्यम है. उन्होंने कविता के माध्यम से नारी शक्ति को दुर्गा का रूप बताया. कार्यक्रम में बोकारो महिला समिति की अध्यक्षा शुभम रंजन, पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल (प्रसिद्ध पर्वतारोही) व पद्मश्री चामी मुर्मू (पर्यावरण कार्यकर्ता) विशिष्ट अतिथि थीं. अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) बनर्जी राजश्री, अधिशासी निदेशक (खान) विकास मनवती, कार्यकारी अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) एसके भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ आनंद कुमार, कार्यकारी अधिशासी निदेशक (संकार्य) धनंजय कुमार, कार्यकारी अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) हर्ष निगम, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा व महाप्रबंधक (बीई) अनुपमा तिवारी सहित महिला अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (बीई) अनुपमा तिवारी ने किया.

चास प्रखंड कार्यालय में मनाया गया महिला दिवस

चास प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि चास एसडीओ प्रांजल ढांडा व विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख बेला देवी समेत चास बीडीओ प्रदीप कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं, पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा व स्वरोजगार से संबंधित जानकारी दी गयी. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सफल कई महिलाओं को सम्मानित किया गया. चास एसडीओ ने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान व समान अवसर सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का अवसर है. सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. इनका लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है. महिलाएं आत्मनिर्भर बने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं. चास बीडीओ ने कहा कि प्रखंड प्रशासन महिलाओं के सशक्तीकरण व विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी चास जया कुमारी, बीपीआरओ संतोष नायक, प्रखंड समन्वयक अनुज कुमार पाल सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >